हरियाणा

जींद में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट: सुनार से पिस्तौल की नोक पर 500 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी लूटकर फरार हुए बाइक सवार

Satyakhabarindia

सत्यख़बर ब्रेकिंग: हरियाणा के जींद जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के जुलाना क्षेत्र में पांच अज्ञात बदमाशों ने सुनार से पिस्तौल की नोक पर लगभग 50 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

कैसे हुई लूट की वारदात?

घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। विकास नगर, जींद निवासी अनिल पुत्र ताराचंद एक सुनार है। वह रोजाना की तरह रोहतक से सोना-चांदी लेकर जींद की ओर लौट रहा था। अनिल के पास उस समय लगभग 500 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और कुछ नकदी थी। जब वह पौली गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से तीन बाइकों पर सवार पांच युवक आए और उसकी बाइक रुकवा ली।

हरियाणा विधानसभा से कांग्रेस के 8 विधायकों को किया गया नेम कांग्रेस का वाकआउट

जैसे ही अनिल ने बाइक रोकी, आरोपियों ने उस पर डंडों और बिंडों से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने पिस्तौल निकाल ली और अनिल को धमकाते हुए उसके पास मौजूद सोना-चांदी छीन लिया। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और बयान

घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पीड़ित अनिल को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जुलाना नगर पालिका प्रधान और ठेकेदार दोनों के खिलाफ होगी कार्रवाई : नायब सैनी

जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें लूट की सूचना मिली थी, लेकिन वे उस समय हत्या के एक मामले में रोहतक पीजीआई में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल मामला थोड़ा संदेहास्पद लग रहा है और पुलिस पीड़ित से भी पूछताछ कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

इलाके में दहशत और सवाल

इस लूट की वारदात से जींद और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े इस प्रकार से पिस्तौल के बल पर लाखों की लूट ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों और सुनार समुदाय में भी भय का माहौल है।

पुलिस के साथ दो मुठभेड़ों में तीन बदमाश घायल

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लोगों को उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में सच्चाई सामने लाकर पीड़ित को न्याय दिलाएगी और अपराधियों को सजा दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button