कांग्रेस ने केवल गांधी नाम का सहारा लेकर राजनीति की : सुभाष बराला
नई योजना में मजदूरों को मिलेगा ज्यादा पैसा और ज्यादा दिन काम

Satyakhabar Rohtak/Jind
भाजपा से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का राजनीतिक उपयोग करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल गांधी नाम का सहारा लेकर राजनीति की, जबकि सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया। कांग्रेस पार्टी ने कभी इन महापुरुषों के नाम पर कोई ठोस और जनकल्याणकारी योजना नहीं चलाई।
सुभाष बराला ने कहा कि जब सरकार ने एक योजना का नाम वी बी “रामजी” रखा तो कांग्रेस नेताओं को पेट में दर्द होने लगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वर्षों तक गांधी नाम का प्रयोग राजनीति के लिए किया गया, तब किसी को आपत्ति क्यों नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वी बी“रामजी” योजना गरीब और मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए बनाई गई है, जिसका उद्देश्य उन्हें सम्मान के साथ रोजगार उपलब्ध कराना है।
बराला ने बताया कि इस योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार देकर गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने। इसके लिए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं इस विजन को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम हैं।
सुभाष बराला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आज भी देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। मुद्दों पर बात करने के बजाय वह नामों और भावनाओं की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस नीति है और न ही देश के विकास के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब समझ चुकी है और विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। आने वाले समय में भी जनता मोदी सरकार के विजन के साथ खड़ी रहेगी और कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकार देगी।

कांग्रेस भ्रम फैलाकर मनरेगा की खामियों को ढकने की कोशिश कर रही है
जींद के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पत्रकारों से संवाद करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की प्राप्ति की तरफ बढ़ रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता, ग्रामीण विकास, उद्योग, विज्ञान, खेल जैसे तमाम क्षेत्रों में देश प्रगति कर रहा है। हर गरीब को रोजगार मिले और उसकी गरिमा का सम्मान बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार किया जा रहा है, जो महात्मा गांधी की भावना के अनुरूप व राम राज्य की स्थापना के लिए लाया जा रहा है। विकसित भारत जी राम जी कानून को लेकर कांग्रेस भ्रम फैलाकर मनरेगा की उन खामियों को ढकने की कोशिश कर रही है, जो श्रमिकों के साथ-साथ देश को नुकसान कर रही थी।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिक को 100 दिन का काम मिलता था, जबकि जी राम जी कानून में 125 दिनों का गारंटी काम मिलेगा, जिससे हरियाणा वालों को सालाना दस हजार रुपए का फायदा होगा। अब तय समय में काम न मिलने पर श्रमिक को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने और मजदूरी मिलने में देरी पर अतिरिक्त राशि देने का प्रावधान किया जाएगा। पहले की तरह ग्राम सभा व ग्राम पंचायत विकास की योजनाएं बनाएंगे, जिसमें जल संरक्षण, ढांचागत विकास, आजीविका आधारित और आपदा प्रबंधन से जुड़े काम शामिल होंगे। ग्रामीण विकास को मजबूत दिशा देने के लिए जी राम जी कानून के तहत तालाब बनाना, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, सड़क जैसे आवश्यक ढांचा निर्माण, गरीब परिवारों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए स्किल सेंटर व हाट बाजार का निर्माण करवाया जाएगा प्रदेश में रविवार खरीफ सीजन के दौरान किसानों को बुवाई व कटाई के लिए श्रमिकों की गलत का सामना करना पड़ता था ऐसे में नए कानून में प्रदेश सरकार को अधिकार दिए गए हैं कि वह रवि व खरीफ सीजन के दौरान दौरान जब खेती में मजदूरों की ज्यादा आवश्यकता होगी तो अधिकतम 60 दिन तक जी राम जी कानून के तहत चल रहे कामों को स्थगित करेगी, इससे खेतों में श्रमिकों की कमी नहीं होगी और श्रमिकों को 60 दिन का अतिरिक्त काम करने का अवसर प्राप्त होगा, जो कि उनकी 125 दिन की रोजगार गारंटी से अतिरिक्त होगा।