हरियाणा

Congress Politics: हरियाणा कांग्रेस की राजनीति में तेज़ी, राहुल-बृजेंद्र की गुप्त मुलाकात से उठे नए सवाल

Satyakhabarindia

Congress Politics: राहुल गांधी और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के बीच लंबी बातचीत से हरियाणा की कांग्रेस की राजनीति में बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है। बृजेंद्र सिंह और राहुल गांधी के बीच लंबी चली बातचीत में क्या हुआ यह तो सामने नहीं आ रहा है लेकिन इस बातचीत से हरियाणा की कांग्रेस की पॉलिटिक्स में उत्तर-पुथल मचाने की उम्मीद भी की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने बृजेंद्र सिंह को उनकी सद्भाव यात्रा के बीच में दिल्ली बुलाया और उनसे घंटा कांग्रेस कि देश और प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की। राहुल गांधी ने सद्भाव यात्रा की जानकारी ली और इस यात्रा के लिए बृजेंद्र सिंह की पीठ थपथपाने का काम किया। राहुल गांधी ने हरियाणा में पार्टी के कार्यक्रम को लेकर बृजेंद्र सिंह से विस्तार से बातचीत की और आने वाले समय में कांग्रेस के प्लेटफार्म पर उठाए जा सकने वाले मुद्दों के बारे में चर्चा की। राहुल गांधी ने बृजेंद्र सिंह से हरियाणा में भाजपा सरकार के फैसला और उनके संबंध में जनता की राय के बारे में भी बातचीत की है।

मंडियों का दौरा करके किसानों की समस्याओं को उठाएगी जेजेपी : डॉ अजय सिंह चौटाला

Congress Politics: हरियाणा कांग्रेस की राजनीति में तेज़ी, राहुल-बृजेंद्र की गुप्त मुलाकात से उठे नए सवाल

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने बृजेंद्र सिंह से कांग्रेस की एकजुट को लेकर भी चर्चा की है। पिछले दिनों जिस प्रकार से हिसार, सिरसा, नारनौल आदि इलाकों में कांग्रेस के नेताओं की फोटो को लेकर विवाद हुए थे उसे लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। राहुल गांधी ने बृजेंद्र सिंह से यह भी जानने का काम किया कि प्रदेश अध्यक्ष को किस-किस का सहयोग मिल रहा है और कौन-कौन उन्हें सहयोग नहीं कर रहा है। इसी दौरान राहुल गांधी ने बृजेंद्र सिंह से उनकी सद्भाव यात्रा में पहुंचे नेताओं के बारे में भी चर्चा की है। राहुल गांधी और बृजेंद्र सिंह के बीच कांग्रेस को फिर से देश में खड़ा करने को लेकर भी मंथन हुआ है।

कांग्रेस और इनेलो का एजेंडा हमेशा वोट लो और शोषण करो : नायब सैनी

राहुल गांधी और बृजेंद्र सिंह के बीच वन-टू-वन हुई इस बातचीत में क्या चर्चा हुई इसको लेकर अभी केवल कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस बातचीत से कांग्रेस के कई नेताओं की नींद उड़ गई है। माना यह भी जाता है कि आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस के राजनीति में कोई बड़ा धमाका भी हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार बृजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को सद्भाव यात्रा में शामिल होने का न्यौता भी दिया है। लेकिन तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि राहुल गांधी ने इस यात्रा में शामिल होने को लेकर क्या कहा है।

राजनीति की भेंट चढ़ा भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम, जमकर लात-घूंसे चले

बृजेंद्र सिंह के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पहले ही कहते रहे हैं कि जो लोग इस यात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं बाद में वह लोग बीमार होने का बहाना बनाकर कहेंगे कि वह तो बीमार थे इसलिए यात्रा में आ नहीं पाए। बृजेंद्र सिंह पहले ही दिन से अपनी यात्रा को राहुल गांधी कि देश जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होने और इस यात्रा को राहुल गांधी से चर्चा के बाद शुरू करने की बात कहते रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और हरियाणा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनकी निजी यात्रा बताते रहे हैं। बृजेंद्र सिंह को इस यात्रा में रणदीप सिंह सुरजेवाला और शैलजा का समर्थन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button