हरियाणा

खुशखबरी: हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए सरकार ने बढाई अधिकतम आयु सीमा,पढ़े विस्तार से

Satyakhabarindia

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने अधिकतम उम्र सीमा को लेकर कुछ राहत प्रदान करते हुए बेरोजगारों को एक और मौका दिया है. अब सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार 18 से 42 साल तक नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे. जबकि अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग, विधवा या तलाकशुदा महिलाओं, अविवाहित युवतियों और सैन्य सेवा के दौरान दिव्यांग हुए सैनिकों की पत्नियों को 47 साल की आयु तक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने में छूट रहेगी.

गुरुग्राम के सेक्टर 51 की झुग्गियों में लगी आग, भारी नुकसान

इसके अलावा दिव्यांग और कच्चे कर्मचारियों के मामले में 52 साल की आयु तक सरकारी नौकरी में आवेदन करने की छूट प्रदान की गई है. इस संबंध में हरियाणा सरकार मुख्य सचिव ऑफिस के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभाग अध्यक्षों, बोर्ड- निगमों के एमडी मंडलायुक्त विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार और उपायुक्त को आदेश जारी कर दिए गए हैं.

प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाया बैसाखी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button