हरियाणा

Haryana News: खाद के संकट पर अनिरुद्ध चौधरी का हमला, कहां जब सरकार फसल मोबाइल से खरीद सकती है तो खाद मोबाइल से क्यों नहीं देती?

Satyakhabarindia

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस के नेता और बंसीलाल के पौत्र अनिरुद्ध चौधरी ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को समय पर खाद और यूरिया नहीं दे पाने के लिए सरकार को आड़े हाथों लिया है। बाढडा मंडी में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसानों के प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि सरकार जब हर काम मोबाइल से कर रही है तो खाद और यूरिया मोबाइल से देने में क्या दिक्कत है?

अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की हो रही ऐसी दुर्दशा भविष्य के लिए बुरा संकेत है। जिसने कभी थाने का मुंह-माथा तक नहीं देखा, भाजपा की सरकार ने उन किसानों को खाद के लिए थाने का रास्ता भी दिखा दिया है। सब कुछ मोबाइल फोन से होता है, जैसे किसानों की फसल मोबाइल से बिकती है तो सरकार किसानों को खाद भी मोबाइल से क्यों नहीं घर पहुंचती है।

कांग्रेस नेता निकले मंडियों के दौरे पर, किसानों की समस्याएं सुनीं

हरियाणा में बारिश और बाढ़ के कारण बाजरे, कपास और धान की फसलों का उत्पादन और गुणवत्ता काफी प्रभावित हुई है। इसी बीच खेतों से तैयार फसलें कहीं मंडियों में भीग कर खराब हो रही है तो कहीं गुणवत्ता का हवाला देकर मंडियों में खरीदा नहीं जा रहा है। इससे किसानों में काफी नाराजगी है। इसी बीच किसानों के समर्थन में किसान संगठनों को साथ किसान संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दल भी साथ आ रहे हैं। इस दौरान अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि “जिस भी हाल में बाजरा है सरकार किसानों से खरीद करें या नुकसान की भरपाई करने के लिए मुआवजा। वर्तमान के साथ-साथ पुराना मुआवजा भी किसानों दिया जाए।”

Haryana News: खाद के संकट पर अनिरुद्ध चौधरी का हमला, कहां जब सरकार फसल मोबाइल से खरीद सकती है तो खाद मोबाइल से क्यों नहीं देती?

हरियाणा का गैंगस्टर राव इंद्रजीत दुबई में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी

इस दौरान बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी ने अपनी चाची भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि “मैं यह कहना चाहूंगा कि मेरी चाची जी की बात को गंभीरता से नहीं लिया जाए. क्योंकि वे कभी भी कुछ भी ऐसी बात बोल देते हैं जिनमें सच झूठ का कोई आइना नहीं रहता है। तो मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।”

दरअसल अनिरुद्ध चौधरी चरखी दादरी के कस्बा बाढ़डा में बाजरा खरीद का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों के धरने पर उनकी मांगों का समर्थन किया और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “सरकार या तो बाजरा खरीदे नहीं तो किसानों को मुआवजा दे। धरने पर बैठे किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि आने वाले समय में उनको सबक सिखाएंगे।”

जल विद्युत क्षेत्र में भारत और भूटान के सहयोग को मजबूत करने भूटान पहुंचे मनोहर लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button