हरियाणा

Haryana News: शादी की रात बना अखाड़ा! बरात में दूल्हे पर हमला, अस्पताल में कराए गए फेरे

Satyakhabarindia

Haryana News: माहेन्द्रगढ़ जिले के ताजपुर गांव में दो दिन पहले सगाई समारोह हुआ था। इस दौरान DJ पर गाने को लेकर दुल्हन के चचेरे भाई की पत्नी और बहन ने मनपसंद गाना चलवाया जिसे दूल्हे पक्ष की महिलाओं ने बीच में ही बंद करवा दिया। इस छोटी सी बात ने विवाद का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। सगाई के बाद बात को सुलझा लिया गया लेकिन तनाव की चिंगारी अंदर ही अंदर सुलग रही थी।

घोड़ी चढ़ते ही टूटा कहर: बारात पर हमला

रविवार को गोहाना थाना क्षेत्र के खांडराई गांव में बारात आई थी। जैसे ही घोड़ी चढ़ने की रस्म शुरू हुई वैसे ही दुल्हन के चचेरे भाई ने करीब 20-25 लड़कों के साथ वहां पहुंचकर बारातियों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से भगदड़ मच गई। घोड़ी भी बेकाबू हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शादी का माहौल एक पल में तनाव और डर में बदल गया।

गुरुग्राम के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल करवाया खाली

Haryana News: शादी की रात बना अखाड़ा! बरात में दूल्हे पर हमला, अस्पताल में कराए गए फेरे

सेवानिवृत्त फौजी दूल्हे ने किया शादी से इनकार

हमले के बाद घायल और आहत दूल्हा जो कि एक पूर्व फौजी है, उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि इस तरह के माहौल में वह शादी नहीं कर सकता। मामला बिगड़ता देख गांव के बड़े-बुज़ुर्ग आगे आए और दोनों परिवारों में सुलह करवाई। लंबी बातचीत और मनाने के बाद शादी के लिए दोबारा हामी भरी गई लेकिन इस बार रस्में किसी महल में नहीं बल्कि अस्पताल में हुईं।

क्रॉस वोटिंग मामला : बृजेंद्र सिंह ने बोला भाजपा पर तीखा हमला

अस्पताल में हुई शादी: माला भी वहीं डाली गई

 रात के समय ही दुल्हन को अस्पताल बुलाया गया। दोनों ने अस्पताल परिसर में ही माला पहनाई और शादी की रस्में पूरी कीं। इसके बाद वहीं से दुल्हन की विदाई भी कर दी गई। अस्पताल में हुई ये अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। लोगों का कहना है कि शादी तो हो गई लेकिन इस तरह की घटना ने रिश्तों में कड़वाहट जरूर घोल दी है।

डिजे से शुरू हुआ झगड़ा, अस्पताल में खत्म हुआ रिश्ता

इस पूरे मामले की जड़ एक डीजे पर बजे गाने को लेकर उपजा विवाद था जिसे समय रहते गंभीरता से नहीं लिया गया। किसी को अंदाज़ा नहीं था कि इस बात का नतीजा इतना गंभीर होगा कि बारात पर हमला हो जाएगा और शादी अस्पताल में करनी पड़ेगी। इस घटना से यह भी साफ हो गया कि गांवों में छोटे विवाद भी बड़े झगड़े का कारण बन सकते हैं।

अब हरियाणा में ग्राम पंचायतें करेंगी अपनी पेयजल आपूर्ति का रखरखाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button