हरियाणा

हरियाणा: दिनदहाड़े क्लासरूम में छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या,क्या है पूरा मामला

Satyakhabarindia

जानकारी अनुसार हरसिंहपुरा गांव स्थित संस्कार भारती प्राइवेट स्कूल में 12 वीं कक्षा की प्रेक्टिकल परीक्षा चल रही थी. परीक्षा के दौरान ही दोनों छात्र शुभम और वीरेन के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि शुभम ने वीरेन पर चाकू से हमला कर दिया.

IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

इस घटना के वक्त कक्षा में स्कूल स्टाफ तथा कई अन्य बच्चे भी मौजूद थे. वीरेन को लहूलुहान हालत में देखकर स्कूल परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और छात्र दहशत में इधर-उधर भागने लगे. वहीं वारदात को अंजाम देकर शुभम मौके से फरार हो गया. हमले में गंभीर रूप से घायल हुए छात्र वीरेन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों छात्र शुभम और वीरेन के बीच पहले भी अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था. आज हुए इस हत्याकांड को भी पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं दिनदहाड़े स्कूल में हुए मर्डर की सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे और घटना से जुड़ी जानकारियां एकत्रित की.

डीएसपी मनोज कुमार ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं इस हत्याकांड के बाद गांव के दो पक्षों के बीच भी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है, जिसको देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

SIR अभियान में मतदाता सूची से 1.70 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए, जानिए राज्यवार आंकड़े
हरियाणा में SIR शुरू, 30 लाख कम हो सकती हैं वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button