हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा के आठ जिलों में हल्की सी मध्यम बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में साफ रहेगा मौसम

Satyakhabarindia

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून अब अलविदा कहने की तैयारी में है। इस बार मानसून ने प्रदेश में उम्मीद से कहीं ज्यादा बारिश दी है। आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में अब तक 45% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे बारिश का असर कम होता दिखाई देगा। हालांकि, प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि बाकी हिस्सों में आसमान साफ रहेगा।

किन जिलों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक जिलों में बारिश हो सकती है। अंबाला, यमुनानगर और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पंचकुला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में हल्की बारिश हो सकती है। इन आठ जिलों के अलावा हरियाणा के अन्य जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है।

आज 2 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

Haryana Weather: हरियाणा के आठ जिलों में हल्की सी मध्यम बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में साफ रहेगा मौसम

तापमान और आर्द्रता का हाल

मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बारिश कम होने के बावजूद मौसम में नमी बनी रहेगी। आर्द्रता का स्तर 63% से 87% के बीच रहने की संभावना है। साथ ही, हवाएं 5 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे मौसम में हल्का बदलाव महसूस होगा।

हरियाणा में SC सर्टिफिकेट भी अब हुआ अमान्य, बनवाना होगा OSC और DSC सर्टिफिकेट

सितंबर तक बारिश का असर

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून अब कमजोर होता दिख रहा है। आने वाले चार दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। 14 सितंबर तक प्रदेश का मौसम लगभग ऐसा ही रहने वाला है। उन्होंने बताया कि 2021 के बाद पहली बार इस सीजन में इतनी अधिक बारिश दर्ज की गई है। फर्क सिर्फ इतना है कि 2021 में सितंबर में ज्यादा वर्षा हुई थी, जबकि इस बार जुलाई, अगस्त और सितंबर—तीनों महीनों में जोरदार बारिश देखने को मिली है।

विदेश जाने का सपना बन रहा युवाओं की जान का दुश्मन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button