हरियाणाताजा समाचारवायरल

PM Narendra Modi, गुरु साहब के संदेश के अनुसार यह नया भारत ना किसी से डरेगा ना किसी को डराएगा

PM Narendra Modi, गुरु साहब के संदेश के अनुसार यह नया भारत ना किसी से डरेगा ना किसी को डराएगा

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

PM Narendra Modi ने कहा है कि भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर गुरु तेग बहादुर के ने किसी से डरने और नहीं किसी को डराने के संदेश के आधार पर किया था। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में देखा है कि आज का नया भारत ने तो किसी से डरता है और मैं झुकता है और नहीं कोई समझौता करता है। प्रधानमंत्री आज कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के बहादुर सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनता से परिवार समाज और सरकार के साथ मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर सभी मिलकर यह लड़ाई लड़े तो यह समस्या जड़ से खत्म हो सकती है।

प्रधानमंत्री ने जिक्र करते हुए कहा कि मुगल विक्रांताओं के उसे कल में जब लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा था तब गुरु तेग बहादुर ने कहा था कि औरंगजेब को कह दिया जाए कि अगर गुरु तेग बहादुर धर्म परिवर्तन कर लेंगे तो वह भी धर्म परिवर्तन कर लेंगे। इसके बाद औरंगजेब ने गुरु साहब को बंदी बनाने की घोषणा कर दी लेकिन गुरु साहब ने खुद दिल्ली जाने की घोषणा कर दी और मुगल शासक ने गुरु साहब को तोड़ने और उन्हें पथ से डिगाने के लिए गुरु साहब के सामने उनके तीन साथियों भाई जल जी भाई सती दास जी और भाई मती दास जी की मेरी ममता से हत्या कर दी लेकिन इसके बावजूद गुरु साहब अटल रहे। गुरु साहब ने धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश समर्पित कर दिया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा हमारी सरकार को सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमने सिख गुरु परंपरा से जुड़े पवित्र स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने और उन्हें सम्मान देने का अवसर मिला। मैं स्वयं को गर्व के साथ गुरु परंपराओं का एक छोटा सा हिस्सा मानता हूं। जब अफगानिस्तान में संकट के समय मूल स्वरूप श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को खतरा था, तब हमारी सरकार ने पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ उन्हें सुरक्षित भारत लाने का कार्य किया था।हमने देश-विदेश में गुरुओं के ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों को आधुनिक भारत की मुख्यधारा से जोड़ने का व्यापक कार्य किया है। चाहे करतारपुर साहिब कॉरिडोर हो, हेमकुंट साहिब तक रोप-वे का निर्माण हो, सुल्तानपुर लोधी का भव्य विकास हो या फिर गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बिहार में पटना साहिब और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब को अंतरराष्ट्रीय स्तर का रूप देना – ये सभी कार्य उसी श्रद्धा का प्रतीक हैं।मुगल शासकों ने गुरु परिवार के साथ जो क्रूरता की, उसकी कोई मिसाल नहीं मिलती। चार साहिबजादों – जोरावर सिंह और फतेह सिंह जैसे नन्हें बालकों को जीवित दीवार में चिनवा दिया गया था। यह मानवता पर कलंक था। इन वीर साहिबजादों की शहादत को याद रखने के लिए हमने 26 दिसंबर को पूरे देश में “वीर बाल दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया। साथ ही, इन महान बलिदानियों की गाथा को आने वाली पीढ़ियाँ कभी न भूलें, इसलिए हमने स्कूलों के पाठ्यक्रम में भी साहिबजादों के पराक्रम और त्याग की कहानी को शामिल किया है।

खराब मौसम के कारण फसल का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कराई जाएगी : नायब सैनी

गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दी अपनी जान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में सिख इतिहास के महान संत-योद्धा, हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गुरु महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शीश नवाया।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि सिख परंपरा और आस्था से गहराई से जुड़ी हुई है। यहां सभी दस सिख गुरु अपनी यात्राओं के दौरान पधारे हैं, जिससे यह धरती सिख धर्म के लिए विशेष महत्व रखती है। श्री मोदी ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा, “गुरु साहिब वीरता, करुणा और धर्म रक्षा की जीवंत मिसाल हैं। उस काले दौर में जब मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर कश्मीरी पंडितों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा था, तब पीड़ित कश्मीरी हिंदुओं का एक दल आनंदपुर साहिब पहुंचा और गुरु महाराज से रक्षा की गुहार लगाई। गुरु तेग बहादुर जी ने न केवल उनकी रक्षा का बीड़ा उठाया, बल्कि स्वयं दिल्ली जाकर धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ‘हिंद दी चादर’ कहलाने वाले गुरु साहिब ने सिद्ध कर दिया कि दूसरों के धर्म की रक्षा करना भी परम धर्म है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से कुरुक्षेत्र पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी प्रधानमंत्री के साथ कुरुक्षेत्र में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा किया। यह एक इमर्सिव अनुभव केंद्र है जिसमें महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंगों को दर्शाने वाली इंस्टॉलेशन हैं, जो इस महाकाव्य की शाश्वत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को उजागर करती हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नव-निर्मित ‘पंचजन्य’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया।

पीएम मोदी ने नवाया शीश

सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट रेट कम कर नामांकन बढ़ाने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर गुरु महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शीश नवाया। इस दौरान मंच पर गुरबाणी का भावपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें रागियों ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और बलिदान को समर्पित शबदों का सुंदर कीर्तन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च त्याग को नमन करते हुए देशवासियों को भी उनकी शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।

27 हजार यूनिट ब्लड इकट्‌ठा कियाः CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज गीता और गुरुओं की इस पावन धरा की गरिमा कई गुना बढ़ गई है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर इस विशाल समागम का आयोजन किया गया है। गुरु जी के शहीदी दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार ने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के साथ मिलकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं, ताकि गुरु जी की शिक्षाएं प्रदेश के बच्चे-बच्चे तक पहुंच सकें।
उन्होंने कहा कि मैं उनका संक्षिप्त विवरण देना चाहूंगा। हमने गत 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में सिरसा से रोड़ी, पंचकूला जिले से पिंजौर, फरीदाबाद और सढौरा से चार यात्राएं निकालीं। तब से लेकर आज तक प्रदेश में 350 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 27 हजार यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। गुरु जी के जीवन पर प्रदेश के सभी स्कूलों में संस्कृत, हिन्दी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषाओं में निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 3 लाख 50 हजार बच्चों ने भाग लिया।

इसी प्रकार, तीन भाषाओं की कहानी प्रतियोगिता में 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी, सिरसा में राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन किया गया। हमने वहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, दर्शन और कार्यों पर चेयर स्थापित करने का निर्णय भी लिया। इसी प्रकार, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया।
सीएम ने कहा कि हमने करनाल में ‘हिंद की चादर’ मैराथन का आयोजन किया, जिसमें 80 हजार लोगों ने भाग लिया। गुरु जी के शीश को आनंदपुर साहिब पहुंचाने के प्रण से अपना शीश कुर्बान करने वाले दादा कुशाल सिंह दहिया जी के बलिदान स्थल बढ़खालसा में उनकी याद में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।

DHBVN का कमाल, उपभोक्ता को दिया 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल

2014 में पहली बार धर्मनगरी आए थे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले धर्मनगरी आए थे, जहां उन्होंने तत्कालीन पार्टी प्रत्याशी राजकुमार सैनी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया था। इसके बाद वे इसी वर्ष विधानसभा चुनाव में भी पहुंचे और थीम पार्क में रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने मेला ग्राउंड में स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों व महिलाओं को सम्मानित भी किया था। वे 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी पहुंचे थे और 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान थीम पार्क में रैली को संबोधित किया था। 2014 में प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली में कुरुक्षेत्र में सत्य की असत्य पर जीत की धरा होने का जिक्र करते हुए यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं जताई थीं। उनके पहले कार्यकाल में ही कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल किया था और केडीबी को 500 करोड़ का बजट भी मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button