हरियाणावायरल

सोनीपत बना देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर हरियाणा के कुछ इलाकों में छाई धुंध

सोनीपत बना देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर हरियाणा के कुछ इलाकों में छाई धुंध

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा के सोनीपत की हवा बड़ी तेजी से खराब हो रही है। सोनीपत ने आज प्रदूषण के मामले में नौल्था को भी पीछे छोड़ दिया। आज सुबह 7:15 बजे सोनीपत में AQI 767 दर्ज किया गया। सोनीपत देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ था। नौल्था में AQI 742 दर्ज हुआ और यह देश का पांचवा सबसे प्रदूषित क्षेत्र दर्ज किया गया। हरियाणा का औसत AQI सुबह 6:30 बजे 414 दर्ज किया गया जो सुबह 7:00 बजे 435 पहुंच गया।

 

हरियाणा की हवा लगातार खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। दिन के चार-पांच घंटों को अगर छोड़ दिया जाए तो हरियाणा की हवा खतरनाक श्रेणी से बाहर नहीं निकल रही है। हरियाणा की यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और अंबाला में आज सुबह AQI 200 से कम दर्ज किया गया। अंबाला में 195, पंचकूला में 176, कुरुक्षेत्र में 198 और यमुनानगर में 191 दर्ज किया गया है।

भाजपा विधायक और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष थे आतंकियों के निशाने पर

 

आज सुबह हरियाणा के फरीदाबाद में AQI 592, रोहतक में 526, गुरुग्राम में 411, पलवल में 384, पानीपत में 376, सिवानी में 372, बहादुरगढ़ में 362, कैमला में 356, दरियापुर में 320 करनाल में 308, धारूहेड़ा में 304 दर्ज किया गया। इन शहरों की हवा खतरनाक श्रेणी में बनी हुई थी।
हरियाणा के हिसार में AQI 296, जींद 295, भिवानी 289, मांडीखेड़ा में 283, सरसौली में 268, फतेहाबाद 261, चरखी दादरी 245, सिरसा में 242, कैथल 219, नारनौल में 209 दर्ज किया गया। इन शहरों में हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी।

नजर आने लगा पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

हरियाणा में आज मौसम साफ, कल से फिर बारिश की संभावना

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर हरियाणा में दिखने लगा है और दिन में भी ठंडक महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान और लुढ़कने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 नवंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री रहने की संभावना है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। आईएमडी के अनुसार, हरियाणा के कुछ इलाकों में बुधवार सुबह धुंध व कोहरे की हल्की चादर देखी गई है और अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हरियाणा में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, हालांकि तकनीकी मानकों के अनुसार इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अगले पांच दिन का पूर्वानुमान

20 से 24 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24-28 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है और हवाएं उत्तर या उत्तर-पूर्व से 5-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। 23-24 नवंबर को हवा उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगी, लेकिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

आज 2 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button