हरियाणा

Haryana: हरियाणा में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी

Haryana Weather: हरियाणा में शुक्रवार शाम को तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को काफी बदल दिया। हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, पलवल और नूंह जैसे जिलों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जबकि पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में तेज बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में ओलावृष्टि के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, हिसार, करनाल, सोनीपत, जींद, पानीपत और पंचकूला शामिल हैं। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, पंचकूला और जींद में सुबह भी बारिश जारी रही।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद

वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है। रायसन के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे दिल्ली से मनाली जाने वाले टूरिस्ट फंस गए हैं। कांगड़ा के मुल्थान क्षेत्र में भी बादल फटने की घटना हुई, जिसमें 9 वाहनों को नुकसान हुआ और 12 मकानों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

Back to top button