हरियाणा

होली तक हो जाएगा जेजेपी से गठबंधन का फैंसला – नवीन जयहिन्द

सत्यखबर रोहतक (दिनेश कौशिक) – हरियाणा में भाजपा को हराने का मंत्र देने वाली आप पार्टी अभी गठबंधन को लेकर रणनीति तय नही कर पा रही है। फिलहाल जेजेपी के साथ गठबंधन को लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों से चर्चा की जा रही है। आज रोहतक में आप पार्टी प्रदेश कार्यलय में प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने एलान कर दिया कि होली के बाद गठबंधन को लेकर फैंसला हो जाएगा। उनका लक्ष्य भाजपा को हराना है। फिलहाल सभी बूथों पर कार्यकर्ता तैयार कर दिए गए हैं। दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ा जाएगा।

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

जयहिन्द ने कहा कि अगले 10 दिन में पूरे प्रदेश के 10 हजार पोलिंग बूथ के इंचार्ज नियुक्त कर दिए जाएंगे। जहां तक गठबंधन की बात है। तो प्रदेश के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद, केंद्रीय कमेटी को भेज दिया गया है। होली तक यह तय हो जाएगा कि गठबंधन होगा या नही। उनका लक्ष्य भाजपा को हराना है, इसी लिए पार्टी ने गठबंधन का ऑफर दिया था। अब पार्टियों को तय करना है कि देश बचाना है या पार्टी।

वही उन्होंने कहा कि हरियाणा में दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ा जाएगा। दिल्ली में किसान, जवान, सैनिकों के लिए काम किया है। लेकिन भाजपा ने तो सेना पर भी राजनीति शुरू कर दी। जो कि देश के लिए घातक है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नही होते हैं तो रोहतक लोकसभा से दीपेंद्र हुड्डा की हार तय है।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

Back to top button