सुबह से सांय तक छाया रहा होली का खुमार
सत्यखबर निसिंग (सोहन पोरिया) – क्षेत्र में पवित्र होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवाओं ने एक दूसरे के साथ होली खेलकर खूब मौज मस्ती की। पर्व पर कहीं गुलाल उडे तो कहीं रंगों भरी पिचकारी से धानी चुनरियां भिगोई गई। सुबह से सांय तक क्षेत्र में चहुंओर होली की मस्ती छाई रही। युवाओं ने अपने अपने तरीके से होली का पर्व मनाया। क्षेत्र के ज्यादातर युवाओं ने सूखी गुलाल व फूलों होली खेल जल संरक्षण का संदेश दिया। वहीं अग्रवाल धर्मशाला में गोयल परिवार ने सामूहिक फूलों की होली खेली। जबकि डाचर रोड स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला में गोभकतों की ओर से गौसेवा की गई। उसके बाद गाय के गोबर के साथ होली खेली गई। कुछ भकतों ने गौ माताओं के साथ होली खेली।
क्षेत्र में सुबह से सांय तक चंहु ओर होली का खुमार छाया रहा। वहीं गौभक्तों की ओर से गौचारे हेतु पालकी निकाल कान्हा के भजनों का गुणगान किया। पर्व पर यथोचित दान देने के साथ ही श्रद्धालुओं ने कान्हा के भजनों पर थिरके हुए होली गुलाल उड़ाकर होली मनाई। क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूण ढग़ से मनाया गया। युवाओं ने पर्व पर एक दूसरें को एकता एवं भाईचारें का संदेश देते हुए होली मनाई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पर्व परे गाली गलौच व मारपीट की छुटमुट घटनाएं हुई। झगडे के कारण क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई।