हरियाणा

हुड्डा को चुनाव कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाने से मजबूत हुई कांग्रेस – ललित बुटाना

सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनाव कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाने से कांग्रेस पार्टी को ओर ज्यादा मजबूती मिलेगी। जैसे ही हुड्डा को चेयरमैन बनाने की घोषणा हुई, तभी कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि कांगे्रस पार्टी एक मजबूत पार्टी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी के नेतृत्व में युवा वर्ग कांग्रेस में आस्था जता रहे हैं।

READ THIS:- जेजेपी ने की पंचायती राज प्रकोष्ठ टीम की घोषणा, 30 पार्षदों और सरपंचों को दिए पद

युवाओं और कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की एकजुटता की बदौलत कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की हर सीट पर जीत दर्ज करेगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जो फैसला लिया है, वह सराहनीय है। ललित बुटाना ने कहा कि हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को ओर ज्यादा मजबूती मिलने के बाद अब लोकसभा चुनावों में दस की दस सीटें कांग्रेस की झोली में डलेंगी। क्योंकि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सभी वर्गों का भला करने के साथ-साथ चहुंमुखी विकास किया।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

प्रदेश की जनता का मोह अब भाजपा से भंग हो गया है। देश-प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन करने का मन बना लिया है। वरिष्ठ नेता ललित बुटाना ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराऐगी। इस अवसर पर कुलदीप ङ्क्षसह किरमच एडवोकेट, रामदिया फतुपुर, प्रभात एडवोकेट समेत कई कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

Back to top button