ज्योतिषराष्‍ट्रीय

24 जनवरी का राशिफल: नौकरी वालों के लिए अच्छा दिन जानिए बाकी का हाल

सत्य खबर, नई दिल्ली ।
मेष
आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, संतान की ओर से आपको आज अच्छी खबरें मिल सकती है। धन योग दिखाई दे रहा है। आज आप मित्रों से मिल सकते हैं।

वृष
आज का दिन आपके लिए नई उमंगे लेकर आ रहा है। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आप खुश रहेंगे, मित्रों संग बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में शांति रहेगी।

मिथुन
आज आपको सारे सुख नसीब होंगे। पति-पत्नी साथ में वक्त व्यतीत कर सकते हैं। किसी के घर आने से आप बहुत ज्यादा खुश रह सकते हैं। आज आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।


also read : असम में कांग्रेस का बवाल, राहुल की ‘यात्रा’ को गुवाहाटी में प्रवेश की नहीं मिली इजाजत


कर्क
नौकरी वालों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। किसी चीज को लेकर ज्यादा सोचना बंद कर दीजिए।

Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा
Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा

सिंह
आज आपको हर काम में काफी सफलता मिलेगी तो वहीं किसी की बातों का असर दिल और दिमाग पर भी होगा। अच्छे तोहफे मिल सकते हैं।

कन्या
बस थोड़ा सा आपको सेहत और वाणी पर ध्यान देना है। बाहर के खाने -पीने से बचें वैसे बिजनेस वालों के लिए आज का दिन काफी लकी है।

तुला
किसी के घर आने से आपको आंतरिक प्रसन्नता होगी। नौकरी वालों पर आज काम का बोझ काफी बढ़ने वाला है। धन योग के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक
मम्मी-पापा का प्यार और दुलार मिलेगा, जिससे आपको नया काम करने का आत्मविश्वास जागेगा। शॉपिग पर आज तगड़ा खर्चा हो सकता है।

धनु
आपका मन रचनात्मक काम में लगेगा, जिन चीजों से आप काफी दूर थे, उन्हें आज समय देंगे, वक्त पर काम पूरा होने से मन भी प्रसन्न रहेगा।

Delhi Airport पर IndiGo flight में टर्बुलेंस का खौफनाक अनुभव! मई में दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार
Delhi Airport पर IndiGo flight में टर्बुलेंस का खौफनाक अनुभव! मई में दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार

मकर
आज आपकी सारी उलझने समाप्त होंगी, अटके हुए सारे काम आज पूरे हो जाएंगे। किसी की बातें आपके लिए वरदान साबित होंगी। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ
आज आपको मन की शांति नसीब होगी। लंबे वक्त के बाद आराम करने का वक्त मिलेगा, कोई आपके लिए आज लकी चार्म बनकर आएगा। आपको लक्ष्मी योग के संकेत मिल रहे हैं।

मीन
आज आप मन से खुश रहेंगे। परिवार और समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी, यही नहीं बिजनसे वालों के लिए भी आज का दिन शुभ है।

Back to top button