हरियाणा

जो शिक्षा मंत्री खुद पढ़ा लिखा न हों, वो बच्चों की शिक्षा का क्या इंतजाम करेंगे : अनुराग ढांडा  

सत्य खबर कलानौर, 20 दिसंबर How will the Education Minister, who is not educated himself, make arrangements for the education of children: Anurag Dhanda

आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के छठवें दिन बुधवार को आप प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का डर भाजपा सरकार के मन में घर कर गया है। नगर पालिका कर्मचारियों से बदलाव यात्रा के पोस्टर उतरवाए जा रहे हैं। भाजपा नहीं चाहती कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा की कहीं भी चर्चा हो या पोस्टर दिखाई दें। लेकिन जिस विचार का वक्त आ गया हो उसे कोई ताकत नहीं रोक सकती और आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल की विचारधारा का समय आ चुका है। भाजपा इस बदलाव को नहीं रोक सकती और पूरा हरियाणा आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब बाढ़ से किसानों की लाखों एकड़ फसल खराब हो गई, लेकिन हरियाणा सरकार ने किसानों को पोर्टल में उलझा दिया। इसके बावजूद भी 1 लाख 40 हजार किसानों ने पोर्टल पर दर्ज कराया कि 6.87 लाख एकड़ जमीन का नुकसान हुआ। लेकिन सरकार ने माना कि एक लाख एकड़ से भी कम का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि 1 लाख 40 हजार किसानों में से 40 हजार किसानों को भी मुआवजा नहीं मिला। भाजपा सरकार ने केवल साढ़े 34 हजार किसानों को नामात्र 97 करोड़ राशि बांटी। इसका मतलब भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बना रखा है जिसको लाख और हजार का ही नहीं पता। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्ज्जर को विधानसभा में एक आंकड़ा ही नहीं पढ़ना आया। जो शिक्षा मंत्री खुद पढ़ा लिखा न हो, वो बच्चों की शिक्षा का क्या इंतजाम करेंगे। इसलिए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है। हरियाणा के 1585 स्कूलों में शौचालय नहीं हैं, जिसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, 40 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 8240 क्लास रुम की कमी है। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को भी तबहा कर दिया है।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 लाख सरकार पद खाली पड़े हैं और हरियाणा सरकार कहती है 10000 युवाओं को रोजगार के लिए इजराइल भेजेंगे, जहां युद्ध चल रहा है। भाजपा सरकार हरियाणा के युवाओं को वहां मरने के लिए भेजना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हरियाणा का हर वर्ग परेशान है। कलानौर में भी सड़कों की हालत बहुत खराब है, जिसकी वजह से लोगों की आवाजाही की दिक्कत है। यदि थोड़ा सा भी रोड अच्छा बना देंगे तो वहां टोल टैक्स लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल के साथ साथ अच्छी सड़कें भी बनाई जाएंगी और पंजाब की तर्ज पर टोल टैक्स भी हटाए जाएंगे।

 

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने कहा कि हरियाणा में चाहे किसान हो, युवा हो, कर्मचारी हो या महिला सबको समझ आ रहा है कि यदि कोई हरियाणा का भविष्य सुरक्षित कर सकता है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं। इसलिए लोग आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव रिजल्ट से यह स्पष्ट हो चुका है कि सीधे मुकाबले में भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। इसका मतलब कांग्रेस के पास नेतृत्व, संगठन और विचारधारा की कमी है। अब लोगों को विश्वास है कि आम आदमी पार्टी ही सीधी टक्कर में भाजपा को हरा सकती है।

Also Read: INDIA गठबंधन की बैठक में गुस्सा गए नीतीश कुमार, डीएमके सांसद को बोला ‘आपको आनी चाहिए हिन्दी’

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में सरकार बनने पर 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात कही थी लेकिन संसद में भाजपा ने कह दिया कि हमारा 450 रुपए में सिलेंडर देने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है और भाजपा की गारंटी भी जुमले बाजी है। इसलिए अब इनके वादों में जनता का यकीन नहीं रहा। जिस प्रकार दिल्ली और पंजाब में आम लोगों ने बड़े बड़े गढ़ तोड़ उसी प्रकार हरियाणा में भी तोड़ेंगे। इसलिए 2024 में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

Back to top button