हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम? देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather:हरियाणा में आज यानी मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह सात बजे से धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। वहीं मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते आज शाम से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग का कहना है कि 19 और 20 फरवरी को हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश का मौसम बदल सकता है।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

वहीं इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की भी संभावना है। इसके अलावा 21 से लेकर 28 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके जबकि, गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा हो जाएगा।

Back to top button