सत्य खबर, अंबाला
अंबाला में बेटी बचाओ अभियान को 2020 में बड़ा झटका लगा है। 2019 में हरियाणा में बेटी बचाओ अभियान में अव्वल रहने वाला अंबाला 2020 में आठवें स्थान पर फिसल गया है। पिछले साल अंबाला में प्रति हजार लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या 959 रही थी , तो वहीं इस साल ये संख्या कम होकर 931 रही। अंबाला सीएमओ ने इस बात को मानते हुए कहा कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण जितना वो भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ कार्यवाई करते थे नहीं कर पाए , जिसके कारण सैक्स रेश्यो में 28 प्वाइंट की गिरावट आयी है।
2020 में अंबाला में बेटी बचाओ अभियान को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में 2019 में बेटी बचाओ अभियान में अव्वल स्थान पर रहने वाला अंबाला 2020 में आठवें स्थान पर फिसल गया है। पिछले साल अंबाला में प्रति हजार लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या 959 रही थी , तो वहीं इस साल ये संख्या कम होकर 931 रही।
अंबाला सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने इस बात को मानते हुए कहा 2019 के मुकाबले 2020 में लिंग अनुपात में गिरावट आयी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान वो जितना भ्रूण लिंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाई करते थे , उतना नहीं कर पाए , जिसके कारण लिंग अनुपात में 28 प्वॉइंट गिरावट आयी है।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों के अपील की कि वो ज्यादा से ज्यादा ऐसे लोगों के खिलाफ उन्हें जानकारी दें जो भ्रूण लिंग जांच या फिर भ्रूण हत्या करते है। सीएमओ ने कहा कि जो भी ऐसे लोगों के खिलाफ उन्हें जानकारी देगा उनका नाम गुप्त रखा जायेगा और अगर उनकी जानकारी में कोई सच्चाई निकलती है तो उन्हें 1 लाख कैश इनाम में दिया जायेगा।
Scrap aluminum sorting Scrap aluminium environmental stewardship Metal waste reclamation centers