सत्य खबर, चंडीगढ़
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए ट्रस्ट में देशभर से डोनेशन जा रही है। हालांकि देश में धन संग्रहण 14 जनवरी से शुरू हुआ था लेकिन चंडीगढ़ में इसकी शुरुआत 15 जनवरी को हुई।
यहां सबसे अच्छी बात ये है कि चंडीगढ़ से पहले दिन सेक्टर 9 के एक बिजनेसमैन सुनील गोयल ने 31 लाख का चेक सीधा ट्रस्ट में भेज दिया है। इसके अलावा अब तक 70 लाख के करीब चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र चंडीगढ़ तक पहुंच चुके हैं। कुल मिलाकर पांच दिन में एक करोड़ से अधिक का कॉन्ट्रीब्यूशन चंडीगढ़ से हो चुका है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र चंडीगढ़ के सह संयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया कि भव्य राम मंदिर निर्माण में योगदान के लिए चंडीगढ़ के लोग बेहद उत्साहित हैं। वे खुद कॉल करके इस बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र चंडीगढ़ को उम्मीद है कि चंडीगढ़ से पांच करोड़ रुपए से अधिक की राशि इकट्ठी हो जाएगी।
Aluminium recycling contribution Scrap aluminium resource conservation Scrap metal reclamation and recycling center