ताजा समाचारहरियाणा
हरियाणा में कांग्रेस ने पूर्व विधायक को पार्टी से किया निष्कासित, बहू को टिकट न मिलने से थे नाराज
हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के 5 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इस लिस्ट में पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह का नाम भी शामिल है।

हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के 5 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इस लिस्ट में पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह का नाम भी शामिल है।
पूर्व विधायक रामबीर सिंह हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने 15 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह विधानसभा चुनाव में अपनी बहू के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने पर्ल चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा था।
रामबीर ने कांग्रेस पार्टी में बहुत ज्यादा गुटबाजी है। पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के दामाद के नाम को आगे बढ़ाया गया। फिर स्थानीय उम्मीदवार की बजाय बिहार की बहू को टिकट दे दी। इन्हीं वजहों से पटौदी में कांग्रेस की हार हुई। अब नगर परिषद चुनाव में भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की भतीजी को टिकट दी जा रही है।