सत्य खबर, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला मिली है। महिला की उम्र आधार कार्ड में 130 साल दर्ज है। महिला का जन्म 1890 का बताया जा रहा है। यह खुलासा उस समय हुआ जब महिला बिलासपुर जिले के घुमारवीं के पपलाह गांव में पंचायत चुनाव के दौरान अपना वोट डालने पहुंची थी। पपलाह की मंशा देवी स्याल के जन्म वर्ष को देखकर हर कोई दंग है।
आपको बता दें कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला रूस की जीन केलिमेंट हैं। जिनका वर्ष 1997 में 122 साल की आयु में देहांत हुआ था। वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान की केन तनाका (118) का नाम सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के नाम पर दर्ज है।
उपायुक्त बिलासपुर का कहना है कि जांच के बाद अगर मंशा देवी की उम्र सही पाई गई तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा कर सकते हैं।
Mixed aluminium scrap Global aluminium scrap market Scrap metal management