ताजा समाचार

लोकसभा चुनाव में हरियाणा में इन भाजपा व कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में हारी पार्टी,जानिए अब उनका क्या होगा

सत्य खबर, चंडीगढ़:

लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में राजनीतिक दलों खासकर भाजपा और कांग्रेस की नजर विधानसभा के नतीजों पर है। प्रदेश की 10 लोकसभा की 90 विधानसभा सीटों की समीक्षा की जा रही है, जिन पर दोनों पार्टियों की स्थिति लगभग एक जैसी है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 46 विधानसभाओं में पिछड़ गई है। जबकि, कांग्रेस को 44 विधानसभाओं में हार का सामना करना पड़ा। अगर यही हाल रहा तो संकेत साफ हैं कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।

कांग्रेस-बीजेपी का हाल

Vizhinjam Port Inauguration: PM मोदी ने किया गौतम अडानी का जिक्र, क्या इससे विपक्ष को होगी कोई प्रतिक्रिया?
Vizhinjam Port Inauguration: PM मोदी ने किया गौतम अडानी का जिक्र, क्या इससे विपक्ष को होगी कोई प्रतिक्रिया?

बता दें कि राज्य में कुल 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। इनमें से कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी सिर्फ 4 सीटें ही जीत पाई है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के लिए भी बेहतर नतीजे आए हैं। आप ने 2 सीटों पर लीड ली है। ये दोनों आरक्षित सीटें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट में आती हैं।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 17 सीटों में से कांग्रेस ने मुलाना, सढौरा, खरखौदा, कलानौर, झज्जर, बवानीखेड़ा, उकलाना, कालांवाली, रतिया, नरवाना और होडल सीटें जीती हैं। आप ने शाहाबाद और गुहला चीका, जबकि बीजेपी ने नीलोखेड़ी, इसराना, पटौदी और बावल सीटें जीती हैं।

हरियाणा में कुल 23 शहरी सीटें हैं, इन सीटों पर कांग्रेस बीजेपी से पिछड़ गई है। यहां बीजेपी ने 19 और कांग्रेस ने सिर्फ 4 सीटें जीती हैं। वहीं, शहरी ग्रामीण मिश्रित (कस्बों) की 7 सीटों में से बीजेपी ने 3 और कांग्रेस ने 4 सीटें जीती हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के अलावा अन्य मंत्रियों और विधानसभा उपाध्यक्ष की 16 सीटों में से बीजेपी को 11 पर बढ़त मिली है, जबकि 5 पर वह पीछे रही है। भाजपा के 41 विधायकों में से 13 विधायक अपने क्षेत्र में पार्टी को बढ़त नहीं दिला पाए।

IPL 2025: प्लेऑफ से बाहर हुई टीम! राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद कौन होंगे अगले सीजन से बाहर?
IPL 2025: प्लेऑफ से बाहर हुई टीम! राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद कौन होंगे अगले सीजन से बाहर?

वहीं, कांग्रेस के कुल 30 विधायकों में से 12 विधायकों के क्षेत्रों में कांग्रेस को बीजेपी से कम वोट मिले हैं। कुल 90 सीटों में से भाजपा ने 44, कांग्रेस ने 42 और आप ने चार विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की है।

भाजपा विधायकों के अंबाला शहर से असीम गोयल, जगाधरी से कंवर पाल, पिहोवा से संदीप सिंह, कलायत से कमलेश ढांडा, आदमपुर से भव्य बिश्नोई, नलवा से रणबीर सिंह गंगवा, बवानीखेड़ा से बिशंबर वाल्मीकि, फतेहाबाद से दूडाराम, रतिया से लक्ष्मण नापा, लोहारू से जेपी दलाल, कोसली से लक्ष्मण यादव, हथीन से प्रवीण डागर, होडल से जगदीश नागर के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार की हार हुई।

भाजपा के उम्मीदवार इन 44 विधानसभा सीटों में कालका, पंचकूला, अंबाला छावनी, यमुनानगर, रादौर, लाडवा, थानेसर, कैथल, पुंडरी, इंद्री, नीलोखेड़ी, करनाल, असंध, घरौंडा, समालखा, पानीपत ग्रामीण, पानीपत, इसराना, राई, सोनीपत, गन्नौर, सफीदों, जींद, बरवाला, हिसार, हांसी, भिवानी, तोराम, महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुरुग्राम, सोहना, पलवल, तिगांव, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, बड़खल, एनआईटी फरीदाबाद में विजयी रहे।

Back to top button