हरियाणा

आजाद उम्मीदवार राजेन्द्र आर्य दादुपुर भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

करनाल :

Faridabad Crime: पैसे मांगने पर दुकानदार पर चढ़ा शराबियों का कहर, मामला पहुंचा पुलिस तक
Faridabad Crime: पानी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर चढ़ा शराबियों का कहर, मामला पहुंचा पुलिस तक

भारतीय जनता पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में करनाल के किसान नेता व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और करनाल से आजाद चुनाव लड़ रहे राजेन्द्र आर्य दादुपुर भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा को अपना समर्थन दिया।
भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजेन्द्र आर्य दादुपुर का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की भलाई के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जिसका आज पूरे देश के किसानों को लाभ पहुंच रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन आनंद व संजय बठला भी उपस्थित थे।

Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की जेल से गलत रिहाई, फिर पटना से गिरफ्तारी
Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की जेल से गलत रिहाई, फिर पटना से गिरफ्तारी

Back to top button