हरियाणा

दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा भारत – अशोक ठाकुर

सत्यखबर निसिंग (सोहन पोरिया) – नैशनल एग्रीकल्चरल कोपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर अशोक ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में भारत दुनिया में छठी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। लेकिन अभी तक लक्ष्य पूरा नही हुआ, ओर आगे बढऩा है। देश की सुरक्षा की दिशा में वे कार्य किए है जो बहुत पहले होने चाहिए थे। अद्भय साहस से दुश्मन देश में आंतकी ठिकानों को न केवल ध्वस्त किया, बल्कि विश्व के समक्ष पाकिस्तान को बेनकाब किया। देश को विदेशों में मान सम्मान दिलाया।

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार देकर एैसा सराहनीय कार्य किया है। जिसे आज तक कोई नही कर पाया। भ्रष्टाचार पर भी भाजपा सरकार ने काफी हद तक लगाम कसी है। किसानों को पहले दौ सौ रूपए धान के दामों में बढ़ौतरी का लाभ दिया। बाद में किसानों की छह हजार रूपए मासिक पैंशन शुरू कर दी। पैदावार बढ़ाने हेतु फसलों की 300 से अधिक किस्में लाई गई। गुणवत्तयुक्त नीमकोटिड खाद को बढ़ावा दिया गया।

Panipat में जुटेंगे श्रद्धालु, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत की तैयारियां तेज
Panipat में जुटेंगे श्रद्धालु, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत की तैयारियां तेज

READ THIS:- सांसद दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीतने के लिए दिए टिप्स 

ठाकुर वार्ड दस स्थित स. विक्रमजीत सिंह लागर के निवास पर कार्यक्रम के तहत बोल रहे थे। जहां स. सर्वजीत सिंह, बलजीत सिंह, कुलविंद्र, लछमनदास, शुभम शर्मा, हरजिंद्र राणा, विरेंद्र दून, तस्वीर सिंह, जयकिशन शर्मा व रघबीर सिंह सहित अन्य ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इससे पूर्व उन्होंने गोंदर गांव में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा किे भाजपा ने हरवर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए है। योजना के तहत डेढ़ करोड़ लोगों को सभी सुविधाओं से युक्त पक्के मकानों का लाभ दे रही है।

अढ़ाई करोड़ लोगों तके बिजली पहुंचाई गई। साढ़ 14 करोड़ रूपए गांवों के विकास हेतु दिए गए। महिलाओं को स्वच्छ इंधन मुहैया करवाया गया। गरीब लोगों को पांच लाख तक मुफ्त ईलाज की सुविधा दी गई। फसल बीमा योजना का सरलीकरण किया गया। विभिन्न योजनाओं के तहत देश के 22 करोड लोगों को लाभान्वित किया गया।

Gurugram News: गुरुग्राम में हैरान कर देने वाली हत्या, शराबी पिता की क्रूरता सामने आई!
Gurugram News: गुरुग्राम में हैरान कर देने वाली हत्या, शराबी पिता की क्रूरता सामने आई!

Back to top button