हरियाणा

भारत भी पाक को देगा मुंहतोड़ जवाब – बिट्टू त्यागी

सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – मोदी मिशन पी.एम. अगेन के प्रदेश मंत्री एवं युवा समाजसेवी बिट्टू त्यागी ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शाहदत को नही भुलाया जा सकेगा। शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। जिस तरह से पाकिस्तान ने भारत पर कायरतापूर्ण हमला बोला है। भारत भी पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। मोदी मिशन पी.एम. अगेन के प्रदेश मंत्री एवं युवा समाजसेवी बिट्टू त्यागी तरावड़ी अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका है, यह सरकार का एक कड़ा फैसला है। पाकिस्तान को अपनी औकात याद आ जाऐगी। बिटटू त्यागी ने कहा कि इस समय देश के दुश्मनों की निगाहें ठीक नही हैं, जवानों को डटकर उनका मुकाबला करना चाहिए। पूरे भारत देश के लोग जवानों के साथ हैं।

Operation Shield: केंद्र के इशारे पर झटका! हरियाणा-चंडीगढ़ में ऑपरेशन शील्ड पर अचानक ब्रेक
Operation Shield: केंद्र के इशारे पर झटका! हरियाणा-चंडीगढ़ में ऑपरेशन शील्ड पर अचानक ब्रेक

यही नही शहीद हुए जवानों के परिजनों का भी हौंसला बढ़ाने के साथ-साथ उनका साथ देना चाहिए। त्यागी ने कहा कि भारतीय जवानों को डटकर दुश्मनों का सामना करते हुए लोहा लेना होगा। पुलवामा में हुए हमलें में शहीद जवानों की शाहदत को व्यर्थ नही जाने दिया जाऐगा।

Bajrang Punia On Brij Bhushan Singh: ब्रज भूषण सिंह महिलाओं को केस वापस लेने के लिए कर रहे हैं दबाव बजरंग पुनिया ने किया खुलासा
Bajrang Punia On Brij Bhushan Singh: ब्रज भूषण सिंह महिलाओं को केस वापस लेने के लिए कर रहे हैं दबाव बजरंग पुनिया ने किया खुलासा

Back to top button