राष्‍ट्रीय

Indian Navy: INS तमाल का आगमन! आखिरी ट्रायल की सफलता से बढ़ेगा भारत का सामरिक बल

Indian Navy: जल्द ही भारतीय नौसेना को एक नया ताकतवर युद्धपोत मिलने वाला है। सूत्रों के अनुसार जून 2025 में रूस भारत को नया तलवार श्रेणी का फ्रिगेट जहाज INS तमाल सौंपेगा। यह जहाज रूस के यान्तर शिपयार्ड में बनाया गया है। यह 2016 के समझौते का हिस्सा है जिसमें कुल चार युद्धपोत बनाए जा रहे हैं।

तलवार श्रेणी के फ्रिगेट का निर्माण भारत और रूस में

इस प्रोजेक्ट के तहत चार फ्रिगेट जहाज बनाए जा रहे हैं जिनमें से दो रूस में और दो भारत में बनाए जा रहे हैं। INS तमाल रूस में निर्मित दूसरा जहाज है। जून 2025 में इसे भारतीय नौसेना को औपचारिक रूप से सौंपा जाएगा और उसी महीने के अंत तक नौसेना में कमीशन किया जाएगा।

INS तमाल : बहुउद्देश्यीय स्टील्थ युद्धपोत

INS तमाल आधुनिक गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है जो हवा पानी और सतह पर एक साथ हमला करने में सक्षम है। यह ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल से लैस होगा और इसमें अत्याधुनिक सेंसर और हथियार प्रणाली लगेगी। इसे भारतीय नौसेना के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण जहाज माना जा रहा है।

रक्षामंत्री Rajnath Singh का विक्रांत दौरा! INS विक्रांत पर Rajnath Singh की मौजूदगी से क्यों कांप रहा पाकिस्तान जानिए पूरी वजह
रक्षामंत्री Rajnath Singh का विक्रांत दौरा! INS विक्रांत पर Rajnath Singh की मौजूदगी से क्यों कांप रहा पाकिस्तान जानिए पूरी वजह

मेक इन इंडिया की दिशा में बड़ा कदम

INS तमाल को भारत का अंतिम आयातित युद्धपोत माना जा रहा है। अब भारत अपनी युद्धपोतों को स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित करने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। यह प्रोजेक्ट भारत की नौसेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समुद्री परीक्षण और प्रशिक्षण की प्रक्रिया

फरवरी में लगभग 200 नौसेना के कर्मी रूस पहुंचे जहां उन्होंने INS तमाल के परीक्षणों की निगरानी और प्रशिक्षण किया। इस जहाज के प्री-कमीशनिंग परीक्षणों में मैन्युफैक्चरर ट्रायल, राज्य समिति परीक्षण और डिलीवरी स्वीकृति परीक्षण शामिल हैं। हथियार भी समुद्री परीक्षण के दौरान दागे जाते हैं। अब यह जहाज नौसेना में शामिल होने की तैयारी में है।

Back to top button