ताजा समाचार

IPL 2025: धोनी ने बल्ले से नहीं पर ग्लव्स से बनाया इतिहास IPL में रचा बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2025 में एमएस धोनी का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा जिसकी फैंस को उम्मीद थी। कई मैचों में जब टीम को उनके बल्ले से रन की ज़रूरत थी तब वो बहुत नीचे बल्लेबाजी करने आए और टीम को जीत नहीं दिला सके जिससे फैंस थोड़ा निराश हुए।

बल्लेबाजी भले न चली लेकिन विकेट के पीछे बना इतिहास

हालांकि धोनी का बल्ला ज्यादा नहीं चला लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंजाब के खिलाफ 8 अप्रैल को खेले गए मैच में उन्होंने 150 कैच पूरे कर लिए और IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए।

धोनी बने IPL के सबसे सफल विकेटकीपर

पंजाब के खिलाफ नेहल वढेरा का कैच पकड़ते ही धोनी ने IPL में विकेट के पीछे 150 कैच पूरे कर लिए। उनके बाद दिनेश कार्तिक 137 कैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं और फिर रिद्धिमान साहा 87 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऋषभ पंत और डिकॉक भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Delhi News: पाकिस्तान के आदेश पर भारत में स्लीपर सेल्स का निर्माण कर रहा था हसीन
Delhi News: पाकिस्तान के आदेश पर भारत में स्लीपर सेल्स का निर्माण कर रहा था हसीन

IPL 2025: धोनी ने बल्ले से नहीं पर ग्लव्स से बनाया इतिहास IPL में रचा बड़ा रिकॉर्ड

पंजाब के खिलाफ धोनी ने दिखाया फॉर्म का इशारा

पंजाब के खिलाफ इस मैच में धोनी नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 12 गेंदों पर 27 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 225 का रहा। हालांकि ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी लेकिन उनके पुराने तेवर की झलक ज़रूर दिखी।

फैंस को अब धोनी से है बड़ी उम्मीद

पहले के मैचों में धोनी नंबर 7 या 8 पर आ रहे थे लेकिन इस बार वो नंबर 5 पर खेलने आए जिससे फैंस को उम्मीद है कि आगे भी वो ऊपर बल्लेबाजी करेंगे और मैच को खत्म करने की जिम्मेदारी खुद लेंगे। उनके हर शॉट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

Back to top button