ताजा समाचार

IPL 2025: Rajat Patidar की कप्तानी में RCB की शानदार शुरुआत, कोई भी टीम नहीं कर पाई ऐसा

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) IPL की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है और इसके फैंस की संख्या जबरदस्त है। अब तक कई बड़े खिलाड़ी RCB के लिए खेले हैं, लेकिन टीम 17 सालों में कभी भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। लेकिन IPL 2025 में RCB ने शानदार प्रदर्शन किया है और अगर वे इसी तरह खेलते रहे तो इस सीजन में ट्रॉफी जीत सकते हैं।

RCB ने 10 साल बाद मुंबई को हराया

7 अप्रैल को RCB ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर नया इतिहास रचा। मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में 10 साल बाद हराया। इससे पहले इस सीजन में उन्होंने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके घर इडेन गार्डन में हराया था। इसके अलावा उन्होंने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घर में हराया।

IPL 2025: Rajat Patidar की कप्तानी में RCB की शानदार शुरुआत, कोई भी टीम नहीं कर पाई ऐसा

Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट आई सामने, कौन बना आपकी जिले का स्टार?
Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट आई सामने, कौन बना आपकी जिले का स्टार?

RCB ने बनाया एक और रिकॉर्ड

RCB की IPL 2025 में बेहतरीन परफॉर्मेंस इस बात से भी जाहिर होती है कि उन्होंने एक ही सीजन में चेन्नई, मुंबई और कोलकाता को उनके घर पर हराया है। इन तीनों टीमों ने अब तक कई IPL ट्रॉफियां जीती हैं। RCB ने यह इतिहास पहली बार रचा है।

मैच का हाल

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए। विराट कोहली ने 67 रन, कप्तान राजत पटिदार ने 64 रन, जितेश शर्मा ने 40 रन और देवदत्त पडिकल ने 37 रन की अहम पारियां खेलीं। इसके बाद मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 209 रन बना पाई और RCB ने यह मैच 12 रन से जीत लिया।

IPL 2025 में RCB की स्थिति

RCB ने इस सीजन में 4 मैचों में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरी स्थिति हासिल की है। उनके 6 अंक हैं और वे दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बाद तीसरे नंबर पर हैं। टीम का प्रदर्शन देखकर यह कहा जा सकता है कि वे इस सीजन में ट्रॉफी जीतने के मजबूत दावेदार हैं।

Delhi: बारिश से दिल्ली में जाम का खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई नई रणनीति
Delhi: बारिश से दिल्ली में जाम का खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई नई रणनीति

 

Back to top button