मनोरंजन

Jill Sobule Death: जादुई आवाज़ हमेशा के लिए खामोश, Jill Sobule ने कह दिया अंतिम अलविदा

Jill Sobule Death: हॉलीवुड की मशहूर गायिका और गीतकार जिल सोब्यूल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 90 के दशक में अपने गाने ‘आई किस्ड अ गर्ल’ से दुनिया भर में पहचान बनाने वाली जिल का निधन गुरुवार को हो गया। उनकी उम्र 66 साल थी। जिल सोब्यूल अपने खास अंदाज़ और बेबाक गीतों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और स्वतंत्र सोच को अपने गीतों के माध्यम से हमेशा ज़िंदा रखा। उनके गानों में आत्मविश्वास और खुलेपन की झलक हमेशा देखने को मिलती थी।

घर में लगी आग से गई जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिल सोब्यूल की मौत अमेरिका के मिनेसोटा स्थित उनके घर में आग लगने की वजह से हुई। गुरुवार को उनके घर में आग लग गई और इस दुर्घटना में उन्होंने अपनी जान गंवा दी। शुक्रवार को उन्हें अपने होमटाउन डेनवर में एक परफॉर्मेंस देनी थी। लेकिन इस हादसे ने उनके फैंस और संगीत जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके बेहतरीन करियर को याद कर रहे हैं।

 

Alia Bhatt And Simone Ashley: कान्स में आलिया भट्ट का परफेक्ट लुक, सिमोन एशले संग मस्ती का वीडियो देख फैंस हुए दीवाने
Alia Bhatt And Simone Ashley: कान्स में आलिया भट्ट का परफेक्ट लुक, सिमोन एशले संग मस्ती का वीडियो देख फैंस हुए दीवाने
View this post on Instagram

 

A post shared by Jill Sobule (@jillsobule)

अगले दिन थी परफॉर्मेंस की तैयारी

जिल सोब्यूल शुक्रवार 2 मई को अपने गृहनगर डेनवर में स्टेज म्यूजिकल ‘सेवन्थ ग्रेड’ की प्रस्तुति देने वाली थीं। यह एक आत्मकथात्मक नाटक था जिसे साल 2023 में ड्रामा डेस्क अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। उनकी वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई थी कि वे फिर से अपने शहर लौट रही हैं ताकि अपने फैंस के साथ जीवन के कुछ अनुभव साझा कर सकें। उनके मैनेजर जॉन पोर्टर ने मिनेसोटा स्टार ट्रिब्यून को इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह पूरी टीम के लिए बेहद भावुक पल है।

Celebs On Mukul Dev Death: बीमार मुकुल देव की 8 दिनों की अस्पताल में जंग, पर आखिरकार हार गए जीवन से
Celebs On Mukul Dev Death: बीमार मुकुल देव की 8 दिनों की अस्पताल में जंग, पर आखिरकार हार गए जीवन से

संगीत की दुनिया में खास मुकाम

जिल सोब्यूल ने 1990 में अपना पहला एलबम ‘थिंग्स हेयर आर डिफरेंट’ रिलीज़ किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका सबसे प्रसिद्ध गाना ‘आई किस्ड अ गर्ल’ 1995 में आया था जिसने उन्हें स्टार बना दिया था। बाद में ‘सुपरमॉडल’ और ‘क्लूलेस’ जैसे गानों ने भी उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। उनके गानों में महिलाओं की आवाज़ को एक नई ताकत दी गई। वो उन चंद कलाकारों में थीं जो गीतों के ज़रिए सामाजिक संदेश देती थीं। फिल्मों और टीवी शोज़ के लिए भी उन्होंने कई गाने लिखे और गाए। साल 2023 में उन्होंने अपने बचपन पर आधारित एक स्टेज प्ले भी लिखा था जिसे लोगों ने खूब सराहा।

Back to top button