सत्य खबर । चंडीगढ़
इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह किसानों को लेकर शुक्रवार को हरियाणा सचिवालय में गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अनिल विज से किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
इस मुलाकात के बाद दिग्विजय चौटाला ने कहा कि किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आग्रह पर गृह मंत्री अनिल विज ने यह भरोसा दिया है कि वो इस पर विस्तृत जानकारी जुटाकर जल्द संतोषजनक कार्यवाही करेंगे।
वहीं इस बारे में अनिल विज ने कहा कि जेजेपी नेता किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए मिले। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इसके साथ निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने पर कहा कि यह केवल एक की बात है, उनसे बात करेंगे।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 9वां दिन है। किसान दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हैं। बता दें कि दिल्ली कूच करते वक्त कई जगह किसानों ने बेरिकेड हटाए थे। जिस पर पुलिस ने कई किसानों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसी को लेकर अब हरियाणा में भाजपा सरकार में साझीदार जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने आंदोलनरत किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का दबाव बना दिया है।
Aluminium scrap reprocessing technologies Scrap aluminium allocation Metal waste reprocessing