ताजा समाचार

तिहाड़ जेल का दौरा कर Kailash Gahlot बोले- ‘कैदियों का सुधार और कल्याण केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता’

दिल्ली के गृह मंत्री Kailash Gahlot ने शनिवार को तिहाड़ जेल की जेल नंबर-तीन और छह का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य जेलों में सुधार और वहां की व्यवस्था को और बेहतर करना था। गृह मंत्री ने इस दौरान कैदियों के जीवन स्तर, जेल कर्मचारियों के कल्याण और सुविधाओं में सुधार की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

इस दौरे में उनके साथ गृह सचिव चंचल यादव, जेल महानिदेशक सतीश गोलचा, अतिरिक्त महानिरीक्षक डॉ. अजय कुमार बिष्ट, उप महानिरीक्षक राजीव सिंह और जेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कैदियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना जरूरी

गृह मंत्री Kailash Gahlot ने कहा कि तिहाड़ जेल के दौरे के दौरान उन्होंने कैदियों को दी जा रही बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जेलों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। तिहाड़ जेल का यह दौरा जेल की स्थितियों में सुधार और कैदियों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम है, ताकि वे अपने जीवन में सुधार कर सकें।

उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि हर व्यक्ति के पास खुद को सुधारने की क्षमता होती है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें इसके लिए आवश्यक संसाधन दें। हम सरकार, जेल अधिकारियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से एक न्यायपूर्ण और समान समाज बना सकते हैं।”

व्यावसायिक प्रशिक्षण पर जोर

जेल नंबर 6 (महिला बैरक) का निरीक्षण करते हुए गृह मंत्री ने वहां चल रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, सिलाई, गहना निर्माण और बच्चों के क्रेच का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने वाले एनजीओ की सराहना की और कहा कि ये कार्यक्रम कैदियों के जेल से बाहर निकलने के बाद उनके पुनर्वास में मददगार साबित होंगे।

Punjab News: AAP ने लुधियाना उपचुनाव में उतारे 40 स्टार प्रचारक! क्या केजरीवाल-आतिशी का जलवा रहेगा बरकरार
Punjab News: AAP ने लुधियाना उपचुनाव में उतारे 40 स्टार प्रचारक! क्या केजरीवाल-आतिशी का जलवा रहेगा बरकरार

उन्होंने महिला कैदियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की भी समीक्षा की और मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटाइज़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसे वे राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) के साथ मिलकर लागू करने की योजना बना रहे हैं।

जेल सुधारों के लिए गृह मंत्री के निर्देश

Kailash Gahlot ने तिहाड़ जेल में आगंतुकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव रखा। यह पहल दिल्ली सरकार के ‘ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन’ को बढ़ावा देने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के अभियान का हिस्सा है।

तिहाड़ जेल का दौरा कर Kailash Gahlot बोले- 'कैदियों का सुधार और कल्याण केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता'

जेल फैक्ट्रियों की समीक्षा

गृह मंत्री ने जेल की फैक्ट्रियों के कामकाज की समीक्षा की और उनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि इन फैक्ट्रियों को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया जाए, ताकि उत्पादन प्रबंधन, क्षमता और उत्पादों के विपणन में सुधार हो सके।

कौशल विकास

कैदियों के पुनर्वास पर जोर देते हुए Kailash Gahlot ने कैदियों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए गहन कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार करने का निर्देश दिया। जेल विभाग कई संगठनों के साथ मिलकर व्यावसायिक प्रशिक्षण और पुनर्वास प्रयासों को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है।

पीजी डिग्री हो तो मिल सकता है अध्यापन का सुनहरा मौका – जानिए एनटीईटी 2025 की डेडलाइन और जरूरी योग्यता
NTET 2025 Registration: पीजी डिग्री हो तो मिल सकता है अध्यापन का सुनहरा मौका – जानिए एनटीईटी 2025 की डेडलाइन और जरूरी योग्यता

जेलों में भीड़भाड़ कम करने पर जोर

दौरे के दौरान गृह मंत्री ने दिल्ली की जेलों में बढ़ती भीड़भाड़ के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित नरेला जेल के निर्माण में तेजी लाने और बापरोला में जेल के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया।

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

Kailash Gahlot ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक व्यापक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा। दिल्ली की सभी जेलों में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाए जाएंगे। गृह मंत्री ने जेल के कई शौचालय ब्लॉकों का भी निरीक्षण किया और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जरूरी मरम्मत करने का निर्देश दिया।

जेल कर्मचारियों के लिए पदोन्नति

उन्होंने जेल कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की सराहना की और उनकी पदोन्नति के अवसर प्रदान करने का प्रस्ताव रखा, ताकि उनका मनोबल बढ़े और जेल सुधार सेवाओं में उनकी प्रतिभा बनी रहे।

जेल मंत्री के दौरे का उद्देश्य

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं, मानसिक सहायता और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर ध्यान देना था। यह दौरा केजरीवाल सरकार की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि दिल्ली की जेलों को सुधार और पुनर्वास केंद्रों में बदला जाए।

Back to top button