Connect with us

Karnal

मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राहुल की जमूरे से तुलना करने पर भड़के कांग्रेसी, जानिए क्या कहा?

Published

on

Congress men lash out at Manohar Lal

सत्यखबर, करनाल।

Congress men lash out at Manohar Lal मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राहुल की जमूरे से तुलना करने पर भड़के कांग्रेसी,  करनाल कांग्रेस जिला संयोजक तिरलोचन सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी चेतावनी, मुख्यमंत्री मनोहर जल्द मांगे माफी,कहा 26 जनवरी तक अगर मुख्यमंत्री माफी नही मांगते तो 29 जनवरी को करनाल में किया जाएगा रेल रोको आंदोलन।

गौरतलब है कि 29 जनवरी को ही देश के ग्रह मंत्री व बीजेपी के कदावर नेता अमित शाह की गोहाना में रैली होने जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल में लोहड़ी के अवसर पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा था उन्होंने कहा कि राहुल का तमाशा देखने जुटी भीड़ से भाजपा को कोई नुकसान नहीं है,जैसे जमूरा अपना तमाशा दिखाने के लिये भीड़ जुटाता है वैसे ही राहुल कर रहे है।

also read:

शख्स को प्यार में मिला धोखा, 44 साल की दादी निकली गर्लफ्रेंड जानिए कहां का है मामला

आखिर निपट ही गया 72 साल पुराना मुकदमा, जानिए क्या था

कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह व जिला के अन्य वरिष्ठ नेताओ ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपशब्दों का प्रयोग कर कई बार राहुल गांधी का अपमान किया है। सीएम ने गलती स्वीकार करते हुए 26 जनवरी तक देश की जनता से माफी नहीं मांगी तो 29 जनवरी को करनाल कांग्रेस रेल रोको आंदोलन करेगी। इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोनीपत के गोहाना में रैली करने आ रहे हैं। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कांग्र्रेस मोदी सरकार को चेताना चाहती है कि देश के लोकप्रिय नेता का इस तरह अपमान न किया जाए। भाजपा हाइकमान हरियाणा के मुख्यमंत्री पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे।

मानव सेवा संघ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश-प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल पड़ी है। भाजपा की पोल खुल गई है। अपना झूठ सामने आने से भाजपा के नेता घबरा गए हैं और बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने जिस प्रकार के अमर्यादित और अपनमानजनक शब्दों का प्रयोग राहुल गांधी के लिए किया है इससे उनकी ओछी मानसिकता सामने आ गई है। ऐसे मुख्यमंत्री को सीएम की कुर्सी पर रहने का कोई हक नहीं है, उन्हें नैतिकता के आधार कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। Congress men lash out at Manohar Lal