Connect with us

Panchkula

सरपंचों को नवीन जयहिंद का समर्थन, पहुंचे पंचकूला

Published

on

Naveen Jaihind extends support to sarpanches in Panchkula

सत्यखबर, पंचकूला। Naveen Jaihind extends support to sarpanches in Panchkula

हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में चंडीगढ़ कूच करने जा रहे सरपंचों को जनवीं जयहिंद ने भी समर्थन दिया।   सरपंचो के समर्थन में  नवीन  जयहिंद भी  पंचकूला पहुंचे झा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर सरपंच चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग भी किया। जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारी सरपंचों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रही । नवीन जयहिंद के साथ सरपंचो  सीएम आवास घेराव के लिए पहुंचे थे लेकिन पंचकूला में ही पुलिस ने बारिकटिंग्स लगा कर सरपंचो को रोक लिया  हलकी  झड़प के  बाद पुलिस ने  सरपंचो पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस के द्वारा पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर रोके जाने के बाद सरपंच धरने पर बैठ गए । प्रदर्शनकारी सरपंचों ने कहा है कि अब यह पक्का धरना तभी उठेगा जब उनकी सभी मांगे मान ली जाएंगी। उन्होंने ई-टेंडरिंग पर सरकार के रवैये को लेकर मुख्यमंत्री की हठधर्मिता को जिम्मेदार ठहराया।हजारों की संख्या में लोग पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालिग्राम ग्राउंड में एकत्र हुए जहां से नवीन जयहिंद के साथ  दोपहर बाद सभी पैदल मार्च करते हुए CM आवास चंडीगढ़ की तरफ बढ़े। हालांकि चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर हाउसिंग बोर्ड से थोड़ा पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

Naveen Jaihind extends support to sarpanches in Panchkula

Naveen Jaihind extends support to sarpanches in Panchkula

आगरा के पागलखाने में भिजवाया जाए मंत्री को – जयहिन्द

सरपंचो के  समर्थन में पंचकूला पहुंचे नवीन जयहिंद ने  कहा की पंचायत  मंत्री देवेंदर सिंह  बबली को पागल खाने  भिजवाना  चाहिए।   सरकार के  मंत्री अपने सरपंचो की बात सरकार तक नहीं  पहुंचा  पा रहे है।  जयहिंद ने  कहा की सरपंच गाँव का  मुख्यमंत्री होता है और जब उनके पास  बजट ही नहीं होगफा तो वो गाँव का  विकास  किस तरह से  करेंगे। जयहिंद ने कहा की जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला भी हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को पागल कह चुके है  इसलिए उन्हें  पागलखाने भिजवाया जाए।

Naveen Jaihind extends support to sarpanches in Panchkula

Naveen Jaihind extends support to sarpanches in Panchkula

बातचीत से नही बनी बात ,पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज , जयहिंद ने सरपंचो को पहुंचाया अस्पताल

पुलिस द्वारा लाठिया भांजने के बाद सरपंच धरने पर बैठ गए जिसके बाद सरकार से वार्ता का दौर शुरू हुआ लेकिन वार्ता के दौरान बात नही बन पाई जिसके बाद एक बार फिर से पुलिस ने सरपंचो पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान लगभग 30 से 50 सरपंचो को गम्भीर चोटे आयी । पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया । एक सरपंच को गंभीर चोट आयी जिसे नवीन जयहिंद तुरन्त अस्पताल लेकर पहुंचे । Naveen Jaihind extends support to sarpanches in Panchkula

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *