Kurukshetra
मंत्री के कार्यक्रम में मचा हंगामा, मंत्री को जमकर सुनाई खरी-खोटी जानिए कहां का है मामला

सत्यखबर, कुरुक्षेत्र।
Ruckus at Minister Sandeep Singh’s program हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने आए मंत्री संदीप सिंह का जोरदार विरोध किया गया। एक महिला ने मंच के सामने पहुंच कर हंगामा किया। महिला पुलिस कर्मियों की बजाय पुरुष पुलिस कर्मी महिला को हटाने के लिए उससे दो हाथ करते दिखे। इस बीच राष्ट्र गान भी शुरू हो गया, लेकिन न तो महिला ने हंगामा बंद किया और न ही उसे रोकने वाले सावधान की मुद्रा में खड़े हो पाए।

भारी नाकाबंदी काे चकमा देकर मंच तक पहुंची
हालांकि कार्यक्रम स्थल के बाहर पुलिस ने भारी नाकाबंदी की हुई थी। जहां पर विरोध करने के लिए आए हुए आम आदमी के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया था। लेकिन यह महिला आम आदमी की तरह कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जैसे ही संदीप सिंह ध्वजारोहण करने लगे तो इन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। जहां पर इनको पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया।
हार्डकोर क्रिमिनल की तरह व्यवहार
नारनौंद के पेटवाड़ गांव की महिला सोनिया दूहन को पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले गई। इस दौरान महिला के साथ हार्ड कोर क्रिमिनल की तरह से व्यवहार किया गया। पहले जहां उसे पुरुष पुलिस कर्मियों ने दबोचा, वहं बाद में उसे हाथ पांव पकड़ कर जबरदस्ती गाड़ी में ठूंसा गया। महिला की गिरफ्तारी और उसके साथ पुलिस के व्यवहार को देख लोग भड़क गए और थाने के बाहर ही धरना लगा दिया। बाद में पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। महिला अब लोगों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठी है।

Ruckus at Minister Sandeep Singh’s program
नारनौंद से पेहोवा पहुंची महिला
खेल मंत्री संदीप सिंह के कार्यक्रम में हंगामा करने वाली महिला का नाम सोनिया दूहन है। जो नारनौंद हिसार के पेटवाड़ गांव की रहने वाली है। सोनिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी( विद्यार्थी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष है और दूहन खाप से भी जुड़ी हुई हैं। पुलिस के द्वारा महिला को गिरफ्तार करके पुलिस थाने में ले जाया गया है।
संदीप के साथियों ने शाल उतरी
महिला सोनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री और खेल मंत्री संदीप सिंह को शर्म आनी चाहिए। संदीप सिंह पर इतने गंभीर आरोप होने के चलते भी वह गणतंत्र दिवस जैसे बड़े पर्व पर तिरंगा फहराने के लिए पहुंचे हैं। जिन्होंने महिला कोच की इज्जत पर हाथ डाला है, उनको तिरंगा फहराने का अधिकार बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मैं विरोध कर रही थी तो संदीप सिंह के साथियों ने मेरे साथ अभद्रता की और मेरी शाल उतार दी। मैं उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करूंगी।
NCP की बड़ी कार्यकर्ता, BJP कर चुकी केस
सोनिया दूहन एनसीपी (नेशनल कांग्रेस पार्टी) से जुड़ी हुई हैं और एनसीपी पार्टी की एक बड़ी कार्यकर्ता है। 2019 में जब बीजेपी पार्टी ने एनसीपी के 4 विधायक गुरुग्राम में एक होटल में रखे थे, उसमें भी सोनिया दूहन ने अहम भूमिका निभाई थी। यहां से 4 विधायकों को सोनिया दूहन द्वारा ले जाया गया और बीजेपी की ढाई दिन की सरकार को गिराने में अहम योगदान दिया।
जब एकनाथ शिंदे वाला प्रकरण हुआ था तो उस समय भी वह गोवा गई थी। वहां पर भी बीजेपी के द्वारा इन पर FIR दर्ज करवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि आज उनके साथ विरोध करते हुए संदीप सिंह के सहयोगियों ने अभद्रता की है अपने साथियों से चर्चा करके उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
अब लड़ाई बड़ी हुई
सोनिया ने कहा कि यह लड़ाई अब एक बड़ी लड़ाई हो चुकी है। जिसमें हरियाणा की सभी खाप का सहयोग लुंगी और हरियाणा की हर बेटी को इस लड़ाई में मेरा साथ देने के लिए कहूंगी। क्योंकि बीजेपी सरकार में महिलाओं पर काफी अत्याचार हो रहे हैं। जहां महिला कोच के साथ संदीप सिंह ने घिनौनी हरकत की है।
मंत्री संदीप कहीं कार्यक्रम करके दिखाए
संदीप सिंह को उन्होंने चेतावनी दी हरियाणा में आने वाले समय में कहीं भी वह कार्यक्रम करके दिखाएं, उसका बहुत बड़ा विरोध होगा। उन्होंने कहा कि हमारी महिला रेसलर खिलाड़ी भी सरकार के नुमाइंदों पर आरोप लगा रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि सरकार के लोग बहू बेटियों की इज्जत पर हाथ डाल रहे हैं।
also read:
हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी का पोशाक रहा आकर्षण का केंद्र, जानें क्या है खासियत
29 जनवरी को गोहाना में जोरदार होगी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली
खापों ने पहले ही किया था विरोध का ऐलान
जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री संदीप सिंह पेहोवा में गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराने आए थे। खाप पंचायतों और अन्य संगठनों ने उनके विरोध का ऐलान किया था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह ही पेहोवा के मुख्य चौक पर इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। विरोध को देखते हुए पेहोवा मे भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी।
विरोध के लिए एकत्रित हुए आप कार्यकर्ता।
पुलिस ने एक कार्यक्रम स्थल से पहले बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद कर दिए ताकि कोई भी वहां पर जाकर विरोध ना कर पाए। वहीं ज़ब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जब संदीप सिंह के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए पहुंचे तो उनको पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।