Connect with us

Sirsa

आम आदमी पार्टी के नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानिए क्या बोल गए सुशील गुप्ता

Published

on

Sushil Gupta hits out at BJP

सत्यखबर, सिरसा।

Sushil Gupta hits out at BJP  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा नहीं है, बल्कि बीजेपी नेताओं की करतूतों से जनता के लिए चेतावनी बन गई है। भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक रेप के मामलों में लिप्त हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ऐसे नेता 26 जनवरी को ध्वजारोहण करेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। वे रविवार को सिरसा में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी जूनियर कोच से छेड़छाड़ के आरोपी का सामना कर रहे मंत्री संदीप सिंह को 26 जनवरी को मुख्यातिथि बनाया गया है। आम आदमी पार्टी इसकी पुरजोर विरोध करेगी।

प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को अपने मंत्री संदीप सिंह को बचाने को बर्खास्त करना चाहिए था, लेकिन सरकार उनको सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की पहलवान बेटियां जंतर मंतर पर न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। केंद्रीय खेल मंत्री कहते हैं कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह 4 सप्ताह के लिए सभी कार्यकलापों से दूर करेंगे, वहीं कुश्ती संघ अध्यक्ष बोल रहे हैं कि जल्द ही एजीएम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में बेटियों की सुरक्षा और न्याय की बात करना बेमानी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के खिलाफ भी 2018 में एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। ऐसी सरकार को जनता सबक सिखाने का काम करेगी। पूरे देश के कोने कोने में महिलाओं को भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायकों से खतरा है। आम आदमी पार्टी ये मांग करती है कि सभी आरोपियों को पद से बर्खास्त कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

also read:

कुलदीप बिश्नोई को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया झटका, जानिए कैसे

झोलाछाप डॉक्टर दंपति ने अबॉर्शन कर पालतू कुत्ते को खिलाया भ्रूण, युवती ने भी तोड़ा दम, जानिए कहाँ का है मामला

वहीं राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन का काम करेगी। प्रदेश में अपराध और युवाओं में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नगर परिषद के चुनावों में आम आदमी पार्टी मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी। 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन का काम करेगी।

इस अवसर पर जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग, सह प्रभारी कुलदीप गदराना, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र एडवोकेट, जिला संगठन सचिव हैप्पी रानियां, विधानसभा अध्यक्ष हंसराज, केसी कंबोज, श्याम मेहता, सुरेंद्र खट्टर, अनिल चंदेल, धर्मपाल लाट, प्रमोद वधवा, सिकंदर खट्टर, कुलदीप भांभू और पूनम गोदारा मुख्य रूप से मौजूद रहे। Sushil Gupta hits out at BJP