Karnataka News: सीसीटीवी में कैद हुई दरिंदगी की तस्वीर बेंगलुरु की गली में आधी रात को लड़की के साथ शर्मनाक हरकत

Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़के ने सड़क पर चलते हुए एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिससे शहर में सनसनी फैल गई है
CCTV में कैद हुई वारदात
वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़कियां एक तंग गली से गुजर रही थीं तभी एक लड़का पीछे से दौड़ता हुआ आता है और उनमें से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर तुरंत भाग जाता है यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है
🚨 A woman was molested in Bengaluru’s BTM Layout on April 4. CCTV footage captured a man following two women, groping one, and then fleeing the scene.
What the hell is happening in the city? Women ain’t safe from these molestation. pic.twitter.com/qsaS6nu1mu pic.twitter.com/jL0axcVEse
— M@dm@n 💎 🛜 (@deadripper07) April 6, 2025
आधी रात को हुई घटना से सहमी लड़कियां
इस वीडियो को जिसने शेयर किया उसके अनुसार यह घटना 4 अप्रैल की रात लगभग 1 बजकर 52 मिनट पर बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में हुई थी घटना के बाद दोनों लड़कियां रोती और चिल्लाती नजर आती हैं जिससे साफ है कि वे कितनी डर गई थीं
पुलिस करेगी खुद से केस दर्ज
बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है लेकिन अगर पीड़ित लड़कियां खुद शिकायत नहीं करतीं तो पुलिस स्वयं मामला दर्ज करेगी और जांच आगे बढ़ाई जाएगी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है
जनवरी में भी हो चुकी है ऐसी वारदात
ऐसी ही एक घटना इसी साल जनवरी महीने में भी सामने आई थी जब एक 24 वर्षीय लड़की के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ की थी वे जबरन उसकी कैब में घुस गए थे और उसका पीछा कर उस पर हमला भी किया था बाद में लड़की की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की थी