सत्य खबर, फतेहाबाद। Khattar govt has failed to curb drug abuse: Anurag Dhanda
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बुधवार को फतेहाबाद विधानसभा के गांव मोचीवाली और रतिया के गांव हड़ोली में जन चौपाल में पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इसके साथ मेगा सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों समर्थकों को आम आदमी पार्टी में भी शामिल किया।
जन चौपाल में वरिष्ठ अनुराग ढांडा ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी सरकार ने सभी वर्गों का अपमान करने का काम किया है। सैनिक हों, बुजुर्ग हों, महिलाएं हों या युवा। सभी को सड़कों पर लाने का काम किया है। उन्होंने कहा की देश पर अपनी जान न्योछावर करने के लिए तैयार रहने वाले वीर जवानों को बीजेपी सरकार ने 4 साल के लिए ठेके पर भर्ती कर अग्निवीर बना कर रख दिया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने हेलीकॉप्टर में खराब फसल का जायजा लिया और कहा कि किसानों को मई तक मुआवजा राशि देंगे। उन्होंने कहा कि इस फसल की राशि से किसान परिवारों की कई खुशियां जुड़ी होती है, लेकिन किसानों के दुख किसको दिखते हैं। वहीं पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मात्र 10 दिन में स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देकर राहत देने की घोषणा की है। वो आजाद भारत में इससे पहले किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द राहत पहुंचाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरपंच इकट्ठे होकर मुख्यमंत्री खट्टर से बातचीत के लिए गए। मुख्यमंत्री ने सभी सरपंचों पर लाठियां बरसाने का काम किया। उन्होंने कहा कि गांव के प्रतिनिधि प्रदेश के मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए गए, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लाठियों और डंडों से उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा हरियाणा को बने 56 वर्ष हो गए हैं। किसी भी सरकार ने स्कूलों, बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। देश को आजाद हुए भी 75 साल हो गए हैं। देश में कहीं अच्छे स्कूलों और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं की बात नहीं हुई। आम आदमी पार्टी ने बच्चों की शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक इंकलाब है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आम आदमी पार्टी का इंकलाब दिल्ली, पंजाब के बाद हरियाणा में भी आएगा। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी की 2024 में सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि फतेहाबाद और सिरसा में युवा नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं। पिछले एक साल में 40 युवा नशे के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। खट्टर सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। पुलिस प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है।
वहीं उन्होंने गोरखपुर परमाणु संयंत्र का पानी सीधे भाखड़ा में डालने की निंदा की। उन्होंने कहा कि परमाणु संयंत्र का पानी सीधे नहर में डालने से पूरे क्षेत्र के लोगों के जीवन के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर यहां के किसानों ने भी विरोध जताया है। परमाणु संयंत्र का केमिकल युक्त पानी पशुधन के साथ साथ फसलों में भी जहर घोलने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर किसानों के साथ खड़ी है।
इस मौके पर प्रवीण प्रभाकर गौड़, कुलदीप गदराना, सुखविंदर गिल, लक्ष्य गर्ग, हैप्पी रानियां, गुरभेज गिल, बलविंदर बरार, जसदेव सिंह, गुरचरण सिंह, मानक सिंह रोड़ी, एडवोकेट सुशील बिश्नोई, कल्याण सिंह, हनुमान सिंह, अनिल चंदेल, गुरविंदर सिंह, देवेंद्र कौर, अजय झज्जरा, विजय कड़वासरा, सतबीर जांडली, साधु बिश्नोई, सुशील चंदेरवाल, अमन कंबोज, सुरेंद्र गोरखपुर, विनोद भडोलांवाली, कुलवंत सिंह, गुरविंदर सिंह, रिंकू फरड़, ब्रज बावल, लक्ष्मण, मुंशी राम, आत्मा राम, महेंद्र गढ़वाल और हरपाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। Khattar govt has failed to curb drug abuse: Anurag Dhanda
Aluminium scrap life cycle analysis Aluminium scrap segmentation Scrap metal recycling
Metal waste reconditioning Ferrous material innovation in recycling Iron scrap salvage yard
Ferrous material recycling innovations and advancements, Iron scrap reclaiming facility, Metal scrap recovery and reuse