Khushi Kapoor और वेदांग रैना की जमकर हुई बहस, सोनम कपूर की पार्टी में वायरल हुआ वीडियो

इन दिनों बॉलीवुड की कई स्टार कपल्स की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। नई उभरती हुई जोड़ी Khushi Kapoor और वेदांग रैना भी खबरों में अक्सर नजर आती है। दोनों को कभी पार्टी करते देखा जाता है, कभी डेट पर और कभी साथ छुट्टियों पर। लेकिन अब एक बार फिर दोनों सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई नई फिल्म या रोमांटिक नाइट नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। इस वीडियो में खुशी और वेदांग सोनम कपूर के जन्मदिन पार्टी के बाहर गहरी और गंभीर बातचीत करते दिखे। वीडियो देखकर फैंस और लोग सोचने लगे कि कहीं दोनों के बीच अनबन तो नहीं हो गई। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और साथ ही सवाल उठा कि क्या अब सितारों की प्राइवेसी खत्म हो गई है?
कैमरे की नजर में फंसे खुशी-वेदांग
मुंबई में सोनम कपूर के जन्मदिन पार्टी के मौके पर जब खुशी कपूर और वेदांग रैना साथ में नजर आए तो पपराज़ी ने अपने कैमरे की ज़ूम लेंस सीधे उन पर कर दी। वीडियो में दोनों एक-दूसरे से गंभीर अंदाज में बात करते दिखे। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि दोनों के बीच बहस हो रही है। वेदांग के हाथ में फोन था और वह किसी से बात कर रहा था, जबकि खुशी बार-बार हाथ छुड़ाकर अंदर जाने की कोशिश कर रही थीं। वहीं वेदांग खुशी का हाथ पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे। खुशी के चेहरे पर झुंझलाहट साफ दिख रही थी और वे अंदर जाने लगीं, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया।
View this post on Instagram
खुशी-वेदांग के फैंस ने उठाया पपराज़ी पर सवाल
फैंस ने इस वीडियो को देखकर गहरा नाराजगी जताई और पपराज़ी की जमकर आलोचना की। लोगों ने कहा कि यह वीडियो बिना अनुमति के बनाया गया और यह स्टार्स की प्राइवेसी का उल्लंघन है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे ‘गंदी हरकत’ और ‘निजता का हनन’ बताया। एक यूजर ने लिखा, ‘अब आप लोग सबसे नीचे गिर गए! ये उनका निजी जीवन है, इन्हें अकेला छोड़ दो।’ तो किसी ने कहा, ‘यह बहुत ही गलत है कि किसी की प्राइवेसी का ऐसा उल्लंघन किया जा रहा है। आपको शर्म आनी चाहिए।’ इस बहस के बाद भी वीडियो वायरल होता रहा और चर्चा का विषय बना।
पार्टी में दिखा खुशी-वेन्दांग का फैशन स्टाइल
सोनम कपूर की पार्टी में खुशी कपूर ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी जिस पर सफेद क्रॉस-बैक डिजाइन था। वह बहुत स्टाइलिश और आकर्षक लग रही थीं। वहीं वेदांग रैना ने ब्लैक शर्ट और जीन्स पहनी थी जो उनका कैजुअल और क्लासी लुक दे रही थी। पार्टी में जॉनवी कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, भूमि पेडनेकर और सैफ अली खान जैसे बड़े सितारे भी मौजूद थे।
‘द आर्चीज’ फिल्म से जुड़ा है खुशी-वेदांग का साथ
खुशी कपूर और वेदांग रैना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2023 में ज़ोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से की थी। तब से दोनों की जोड़ी को कई बार साथ देखा गया है। छुट्टियों, डिनर डेट्स और कपूर परिवार की प्राइवेट पार्टियों में दोनों अक्सर साथ दिखते हैं। इससे उनके डेटिंग की अफवाहें और मजबूत हो जाती हैं। वेदांग रैना खुशी कपूर के परिवार के काफी करीब हैं और उन्हें बोनी कपूर और जॉनवी कपूर के साथ भी देखा गया है। वे जॉनवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भी खास दोस्त माने जाते हैं।