सत्य खबर,इंडिया
भारत और चीन के बीच तनाव लगतार जारी है।बीती रात चीनी सेना ने एक बार फिर से भारत में घुसपैठ की कोशिश की है। इसके साथ साथ फाईरींग भी की है। भारतीय सेना ने भी इसका जवाब दिया है। इस घटना के बाद एक बार फिर चीन ने भारत पर आरोप लगा दिया है।
चीन का कहना है कि भारतीय सेना गैरकानूनी तरीके से एलएसी पार की और पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे में घुस आए। भारतीय सैनिकों ने ही पहले गोली चलाई। जवाब में चीनी सेना को जबरन फायरिंग करनी पड़ी। चीनी सेना के वेस्टर्न थियेटर कमांड के प्रवक्ता के हवाले से पैंगोग सो के पास झड़प का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल हालात कंट्रोल में है।
उधर, चीन से जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर आज चार दिवसीय रूस यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। वहां विदेश मंत्री शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेंगे। 10 सितंबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री याग यी के बीच मॉस्को में बातचीत होने वाली है। इससे पहले शुक्रवार को ही सीमा को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंग के बीच मॉस्को में बातचीत हुई थी।
Scrap aluminium technological advancements Scrap aluminium rejuvenation Metal distribution center