लाइफ स्टाइल

Land Rover Sales: 2.79 करोड़ की ताकतवर SUV डिफेंडर ऑक्टा ने रफ्तार से किया सबको हैरान

Land Rover Sales: जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने वित्तीय वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 7.7 बिलियन पाउंड का रेवेन्यू दर्ज किया है। भले ही यह पिछले साल की तुलना में 1.7% कम है लेकिन कंपनी लगातार 10वीं तिमाही में मुनाफा कमाने में सफल रही है। इसका सबसे बड़ा श्रेय लैंड रोवर डिफेंडर को जाता है जिसकी बिक्री ने इतिहास रच दिया। एक साल में इसकी रिकॉर्ड 1,15,404 यूनिट्स बिकी हैं जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। भारत में भी इस SUV को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है और लोगों में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है।

डिफेंडर ऑक्टा की लॉन्चिंग ने मचाया तहलका

मार्च 2025 में लैंड रोवर ने भारत में अपनी अब तक की सबसे ताकतवर SUV डिफेंडर ऑक्टा लॉन्च की थी। इसकी शुरुआती कीमत 2.59 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी जबकि इसकी खास ‘वन एडिशन’ की कीमत करीब 2.79 करोड़ रुपये तक जाती है। यह एसयूवी न केवल परफॉर्मेंस में दमदार है बल्कि इसका डिजाइन भी लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। रोड पर इसकी मौजूदगी और फीचर्स इसे बाकी गाड़ियों से अलग बनाते हैं। लग्जरी गाड़ियों के दीवानों के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन बनती जा रही है।

Z10 Lite 5G launched: दमदार डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ करेगा बजट सेगमेंट में धमाल
Z10 Lite 5G launched: दमदार डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ करेगा बजट सेगमेंट में धमाल

Land Rover Sales: 2.79 करोड़ की ताकतवर SUV डिफेंडर ऑक्टा ने रफ्तार से किया सबको हैरान

पावरफुल इंजन और गजब की स्पीड

डिफेंडर ऑक्टा के इंजन की बात करें तो इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है जो माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस है। यह इंजन 626 हॉर्सपावर और 800 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। इतनी ताकतवर परफॉर्मेंस के दम पर यह एसयूवी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.8 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके चेसिस और मैकेनिकल सेटअप में भी खास बदलाव किए गए हैं जिससे यह डिफेंडर का अब तक का सबसे पावरफुल वर्जन बन गया है।

Electric Cars Under 10 Lakhs: बढ़ती ईंधन की कीमतों के बीच 10 लाख के अंदर खरीदें ये बिजली से चलने वाली कारें
Electric Cars Under 10 Lakhs: बढ़ती ईंधन की कीमतों के बीच 10 लाख के अंदर खरीदें ये बिजली से चलने वाली कारें

भारत में SUV सस्ती होने की उम्मीद

जगुआर लैंड रोवर की प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियों की मांग भी बीते साल में तेजी से बढ़ी है। कंपनी के PHEV मॉडल्स की वैश्विक बिक्री 21.7% बढ़ी है। खासकर रेंज रोवर ब्रांड ने 38.2% की ग्रोथ के साथ सबसे ज्यादा डिमांड हासिल की है। रेंज रोवर स्पोर्ट की सालाना बिक्री में भी 19.7% की वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने भारत सहित जापान, यूएई, ताइवान, चीन, ऑस्ट्रेलिया और यूके के लिए 21 लिमिटेड एडिशन SV ट्रिम्स भी लॉन्च की हैं। वहीं भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच हाल ही में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारत में लग्जरी SUVs जैसे डिफेंडर की कीमतों में गिरावट आएगी। इससे भारत में अंतरराष्ट्रीय हाई-एंड गाड़ियां अधिक किफायती दामों पर ग्राहकों को मिल सकेंगी।

Back to top button