ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आज क्रिसमस पर विशेष देश की चुनिंदा चर्च में शामिल अंबाला की चर्च ने झेला भारत-पाक युद्ध का दर्द

आज क्रिसमस पर विशेष देश की चुनिंदा चर्च में शामिल अंबाला की चर्च ने झेला भारत-पाक युद्ध का दर्द

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

अंबाला कैंट स्थित सेंट पॉल चर्च बेशक जर्जर हालत में है, लेकिन इसका इतिहास काफी दमदार है। करीब 168 सालों का इतिहास इस चर्च का है। यहां पर 1857 की बाइबल आज भी मौजूद है। यह चर्च आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआइ) के रिकॉर्ड में है। जब यह चर्च बनाया गया था, तो उत्तर भारत के चुनिंदा चर्च में यह शुमार था। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती थी।
भारत-पाक के बीच 1965 के युद्ध के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू जहाजों ने इस चर्च पर बम गिराये, जिसके कारण यह क्षतिग्रस्त हो गया है। बीते 60 सालों से यह चर्च जर्जर हालत में है। एएसआइ की ओर से कांग्रेस कार्यकाल में इसके लिए राशि मंजूर तो की गई, लेकिन यह जारी नहीं हो पाई। इसी कारण से चर्च आज भी जर्जर हालत में ही है।

खुद को भारतीय सेना का ‘मेजर’ बताकर लोगों को ठग रहा था, जासूसी एंगल भी सामने आया

चर्च का इतिहास

जनवरी 1857 में इस चर्च का निर्माण किया गया था। सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रार्थना के लिए इकठ्ठा होते थे। इसी चर्च में ब्रिटिश काल में क्वीन विक्टोरिया की दूसरी बरसी पर भी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ था। ब्रिटिश काल में बनी यह चर्च उत्तर भारत के चुनिंदा चर्च में शामिल थी। इसका भीतरी हिस्सा काफी शानदार था, जिसकी यादें अब तस्वीरों में ही हैं। इसी चर्च में 1857 की बाइबल भी मौजूद है। इस चर्च के पास ही इन दिनों एयरफोर्स स्कूल चलाया जा रहा है।

किसान, मजदूर और कमेरों के मसीहा थे चौ देवीलाल : अभय सिंह चौटाला

1965 के युद्ध में हुआ था क्षतिग्रस्त

सेंट पॉल चर्च भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में क्षतिग्रस्त हो गया था। पाक लड़ाकू जहाज एयरफोर्स की हवाई पट्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आए थे, लेकिन उन्होंने इस चर्च पर बम बरसा दिए। इस बमबारी में यह खूबसूरत चर्च क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी चर्च में रखे क्रॉस को भी नुकसान हुआ था। यह क्रॉस आज भी मौजूद है। चर्च के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसे कुछ ही दूरी पर शिफ्ट कर दिया गया था। आज जिस स्थान पर इसे चर्च का रूप दिया गया है, उसके पास ही ब्रिटिश काल की बैल्ल भी है।

मौत से पहले बहन को कॉल फिर अचानक खामोशी कुलजीत कौर केस में नया मोड़
मौत से पहले बहन को कॉल फिर अचानक खामोशी कुलजीत कौर केस में नया मोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button