ताजा समाचारहरियाणा

कपड़े की दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग कपड़ा व्यापारी से 50 लाख की फिरौती की मांग, 3 दिन में पैसे देने को कहा

कपड़े की दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग कपड़ा व्यापारी से 50 लाख की फिरौती की मांग, 3 दिन में पैसे देने को कहा

Satyakhabarindia

जींद जिले के नरवाना कस्बे में व्यस्ततम रेलवे रोड़ पर अपोलो चौक के पास स्थित जैन कपड़ों की दुकान पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाश ने दुकान पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया और मौके पर एक दुकान मालिक को पर्ची देकर भी गया जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पर्ची में तीन दिन के भीतर रकम देने की धमकी भी दी गई है।

 

झज्जर में फाइनेंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और विशेष पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फायरिंग की सूचना पर स्थानीय विधायक एवं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक नरेश जैन से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

पंजाब में सियासी हलचल AAP विधायकों के टूटने का दावा बीजेपी नेता का बड़ा बयान
पंजाब में सियासी हलचल AAP विधायकों के टूटने का दावा बीजेपी नेता का बड़ा बयान

दुकान मालिक नरेश जैन ने बताया कि करीब दो साल पहले भी उनसे फिरौती मांगी गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। अब दोबारा इस तरह की घटना से व्यापारी वर्ग में भारी रोष है। घटना के बाद रेलवे रोड और आसपास के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पुलिस अधिकारियों को व्यापारी को उचित सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि दुकानदार डर के माहौल में न रहें और निर्भीक होकर अपना व्यापार करें।

पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। उधर, व्यापारियों ने एकजुट होकर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस को चकमा देकर भागा बदमाश, पुल से कूदा, घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button