ताजा समाचार

खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं पर योन शोषण के आरोप बेहद गंभीर, आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : अभय सिंह चौटाला

खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं पर योन शोषण के आरोप बेहद गंभीर, आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : अभय सिंह चौटाला

Satyakhabarindia

Satya Khabar Hisar

नारनोंद स्थित खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा कॉलेज के डायरेक्टर पर यौन उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में बेटियों का सरेआम यौन उत्पीड़न किया जा रहा है और बेहद शर्म की बात है कि सरकार बजाय आरोपी को गिरफ्तार करने के उलटा पीड़ित बच्चियों पर लाठीचार्ज करवा रही है। प्रधानमंत्री ने हरियाणा की धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था जो अब सिर्फ नारा बनकर रह गया है। हकीकत यह है कि बीजेपी के राज में आज बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं आज सडक़ों पर मारी मारी फिर रही हैं लेकिन उनको कोई न्याय नहीं दिया जा रहा। सरकार द्वारा पत्रकारों पर भी इस मामले को मीडिया में न छापने का दबाव बनाया जा रहा है। छात्राओं ने यौन उत्पीडऩ के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं और सरकार द्वारा बनाई गई जांच एजेंसी कह रही है

प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाया बैसाखी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 

कि उनकेे आरोप निराधार हैं। वहीं महिला आयोग की चेयरपर्सन ने माना है कि छात्राओं के आरोप बिल्कुल सही हैं। प्रदेश की बेटियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं तो जहां बीजेपी सरकार आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करके मामले को दबा रही है वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस चुप है। इससे पता चलता है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों आरोपी को बचा रही हैं और आपस में मिली हुई हैं। अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कल तक अगर बीजेपी सरकार ने आरोपी के खिलाफ कोई कठोर एक्शन नहीं लिया तो इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला सैकड़ों महिलाओं के साथ हमारी बेटियों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ धरने पर बैठेंगी।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button