ताजा समाचारवायरलहरियाणा

छोटे से हरियाणा में सुबह मौसम के दिखाई दिए कई रंग नारनौल सबसे ठंडा तो पलवल सबसे गर्म शहर

छोटे से हरियाणा में सुबह मौसम के दिखाई दिए कई रंग नारनौल सबसे ठंडा तो पलवल सबसे गर्म शहर

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : छोटे से हरियाणा में आज सुबह चार तरह का मौसम देखा गया। प्रदेश के कुछ स्थानों पर गहरा कोहरा छाया हुआ है तो कुछ स्थानों पर हल्की धुंध है। इनसे अलग प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाए हुए हैं तो कुछ स्थानों पर मौसम पूरी तरह से साफ है। इस बीच प्रदेश का AQI दिन में कुछ राहत देता है लेकिन शाम होते ही यह खतरनाक स्थिति में पहुंच जाता है और सुबह तक स्थिति ऐसी बनी रहती है। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर महीने में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हरियाणा में तापमान

प्रदेश के नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के मेवात में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। सोनीपत और हिसार में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के पलवल में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। पानीपत में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के अंबाला, करनाल, महेंद्रगढ़, कैथल और यमुनानगर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

प्रदेश का मौसम

आज सुबह प्रदेश में अलग-अलग तरह का मौसम देखा गया। बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक में कोहरा छाया हुआ था। प्रदेश के झज्जर, मेवात, महेंद्रगढ़ में हल्की धुंध देखी गई। प्रदेश के अंबाला, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, मानेसर, पानीपत, समालखा और यमुनानगर में मौसम लगभग साफ था जबकि भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत में हल्के बादल छाए हुए थे।

हरियाणा में AQI

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

प्रदेश में पिछले दो दिनों से दिन में 10:00 बजे के बाद और शाम को 6:00 बजे तक हवा कुछ ठीक रहती है लेकिन उसके बाद हवा एकदम से जहरीली होने लगी है। कल शाम को भी 7:00 बजे प्रदेश की हवा खतरनाक श्रेणी में चली गई थी। आज सुबह 6:30 बजे प्रदेश का औसत AQI 461 दर्ज किया गया। यह कल के मुकाबले ज्यादा है। कल इस समय प्रदेश का औसत AQI 400 से कम दर्ज किया गया था। आज सुबह 6:30 बजे प्रदेश के फरीदाबाद और सोनीपत को देश के टॉप टेन प्रदूषण शहरों में पाया गया। फरीदाबाद देश में पांचवें स्थान प्रथम और यहां पर AQI 586 दर्ज किया गया जबकि सोनीपत देश में दसवें स्थान पर था और यहां पर AQI 510 दर्ज किया गया। इनके अलावा प्रदेश के गुरुग्राम में AQI 500 के पार 503 दर्ज किया गया। प्रदेश के समालखा, पानीपत, झज्जर, बहादुरगढ़, मानेसर, पलवल में AQI 400 से ज्यादा दर्ज किया गया है। इनके अलावा रोहतक, सोहना, करनाल, हिसार, धारूहेड़ा की हवा खतरनाक श्रेणी में तर्ज की गई है। प्रदेश के अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, यमुनानगर, नारनौल और पंचकूला में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से आज 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में गहरे कोहरे की संभावना भी जताई गई है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने की उम्मीद है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कोहरे के साथ-साथ शीत लहर भी चलेगी। जिसके कारण ठंड का असर लोगों को दिन में भी दिखाई देगा। हालांकि शीत लहर की वजह से दिन में कोहरा जल्दी छंट जाएगा।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष चौ. चरण सिंह के अनुसार, हरियाणा में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान 28 से 30 दिसंबर के बीच में ठंड और बढ़ने की संभावना है। लेकिन 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button