ताजा समाचारहरियाणा

हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, अधिकांश हरियाणा में कोहरा छाया हरियाणा की हवा काफी खराब, तापमान भी सामान्य से कम

हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, अधिकांश हरियाणा में कोहरा छाया हरियाणा की हवा काफी खराब, तापमान भी सामान्य से कम

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

Haryana Weather Update : प्रदेश में घने कोहरे और खराब हो रही वायु गुणवत्ता ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। प्रदेश में तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह 7:00 हरियाणा का औसत AQI 460 दर्ज किया गया। यह कल के मुकाबले करीब 50 कम है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोहरे की चादर छाई हुई है। पूरे प्रदेश में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.3 दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है। अधिकतम तापमान चरखी दादरी में 26.3 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। आज सुबह 7:00 हरियाणा के फरीदाबाद में AQI 663 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इसी समय सिरसा में AQI 206 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था।

कोहरे की स्थिति

TOD नीति पर RWAs की बड़ी चेतावनी दिल्ली में बढ़ेगा ट्रैफिक और प्रदूषण
TOD नीति पर RWAs की बड़ी चेतावनी दिल्ली में बढ़ेगा ट्रैफिक और प्रदूषण

हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में कोहरे की मोटी परत दिखाई दे रही है। इसके अलावा जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र के कुछ इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल हरियाणा के अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा। ‌मौसम विभाग ने हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और सोनीपत में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा की कई स्थानों पर विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने लोगों से कहा है कि है यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

हरियाणा में तापमान

बठिंडा मर्डर केस में बड़ा खुलासा यूएई से पकड़ा गया मास्टरमाइंड आरोपी
बठिंडा मर्डर केस में बड़ा खुलासा यूएई से पकड़ा गया मास्टरमाइंड आरोपी

हरियाणा में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। प्रदेश के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया है। यह प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के मेवात में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। अंबाला में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के सोनीपत और महेंद्रगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के चरखी दादरी में 26.3 डिग्री दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के मेवात में अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया है जो सबसे कम है। प्रदेश के मेवात में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सबसे कम अंतर दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 19.7 तो न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां के लोगों के लिए दिन और रात के मौसम में कोई ज्यादा अंतर नहीं आ रहा है। प्रदेश के पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, गुरुग्राम और यमुनानगर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

हरियाणा का AQI

आज सुबह 7:00 हरियाणा का औसत AQI 460 दर्ज किया गया जो कल के मुकाबले करीब 50 अंक कम है। हरियाणा के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। कल प्रदेश में दोपहर को 3:00 बजे के आसपास कुछ देर के लिए AQI खतरनाक श्रेणी से बाहर निकाला था लेकिन बाकी समय यह है लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। बीती रात 10:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 592 दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के फरीदाबाद में आज सुबह 7:00 बजे AQI 663 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस समय फरीदाबाद देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों में सातवें स्थान पर था। प्रदेश के पलवल में AQI 585, सोनीपत में 530, मानेसर में 427, खेड़की माजरा में 487, करनाल में 410, झज्जर में 463, गुरुग्राम में 472, बहादुरगढ़ में 418, रोहतक में 466, समालखा में 467 दर्ज किया गया। हरियाणा के रेवाड़ी में AQI 317, पानीपत में 357, सरसोली में 342, कैमला में 382, हिसार में 325, धारूहेड़ा में 344, भिवानी में 396, बेगमपुर में 386, चरखी दादरी में 300 दर्ज किया गया है। हरियाणा की अंबाला में AQI 212, फतेहाबाद में 259, जींद में 263, कैथल में 227, कुरुक्षेत्र में 253, नारनौल में 223, पंचकूला में 209, सिरसा में 206, यमुनानगर में 239 दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

फिर टल गए बार एसोसिएशन के चुनाव, 5 को जारी अधिसूचना रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button