हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, मुख्यमंत्री ने की घोषणा मुख्यमंत्री निभाया अपना वादा लोग हुए खुश
हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, मुख्यमंत्री ने की घोषणा मुख्यमंत्री निभाया अपना वादा लोग हुए खुश

Satya Khabar,Panchkula
CM Haryana Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज हांसी में इस बारे में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि एक हफ्ते में हांसी को जिला बनाने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री आज हांसी में एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हांसी में दो उपमंडल और तीन तहसीलें होंगी। हांसी को जिला बनाने की मांग पहली बार जून 2013 में हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने उठाई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2016 में अनाज मंडी में हुई रैली में हांसी को पुलिस जिला बनाया। तब से यहां पुलिस अधीक्षक बैठते हैं, लेकिन अब पूर्ण राजस्व जिला बनाने का अभी इंतजार है।
अगस्त 2024 में की थी जिला बनाने की घोषणा
17 अगस्त 2024 को हांसी में मुख्यमंत्री की रैली थी। रैली से दो दिन पहले ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगी थी। तब रैली में आए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा था कि दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही हांसी को जिला बनाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने हांसी में कोई रैली नहीं की है। आज मुख्यमंत्री ने यहां आकर अपने वादे को पूरा कर दिया है जिससे हांसी के लोग काफी खुश नजर आए। हालांकि तीन महीने पहले खेतों में जलभराव का निरीक्षण करने के लिए आए थे।
रैली में सीएम ने तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। नायब सैनी विकास रैली में पहुंचे और क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। रैली में सीएम ने तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 77 करोड़ रुपये से अधिक है। इन परियोजनाओं से पानी प्रबंधन और बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 61 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पानी प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना हांसी शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को मजबूत करेगी। इसके अलावा, ढंढेरी गांव में 7.42 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 33 केवी बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन किया गया।
इसी तरह, लोहारी राघो गांव में 8 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी क्षमता वाले बिजली सब स्टेशन का भी उद्घाटन हुआ। इन सब स्टेशनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध और मजबूत होगी, जिससे किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अगस्त 2024 को अनाज मंडी आयोजित जन आशीर्वाद रैली में हांसी को पूर्ण जिला बनाने का वादा किया था। हांसी को जिला बनाने की मांग पिछले 12 साल से उठाई जा रही है। जन आशीर्वाद रैली में सीएम ने पूरे विश्वास के साथ कहा था कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हांसी में डीसी बैठेगा।