🕉️ आज का पंचांग और राशिफल – जानें शुभ-अशुभ समय की संपूर्ण जानकारी! ✨
🕉️ आज का पंचांग और राशिफल - जानें शुभ-अशुभ समय की संपूर्ण जानकारी! ✨

Satya Khabar,Jind
पौष, कृष्ण दशमी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार रविवार 14 दिसम्बर 2025। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दशमी तिथि सायंकाल 6 बजकर 50 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र प्रातः 8 बजकर 18 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 6 बजकर 50 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 25 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक।
आज का राशिफल
मेष : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
वृषभ : आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में मिला-जुला परिणाम रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।
मिथुन : आज आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यापार के मामले में अपनी बुद्धिमानी और कौशल से आप आगे बढ़ेंगे।
कर्क : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी, व्यवसाय और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सफलता मिल सकती है।
सिंह : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगा।
कन्या : आज आपका भाग्य साथ देगा। रोजी रोटी में वृद्धि होगी। धर्मकर्म में हिस्सा लेंगे।
तुला : आज राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके घर से पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक : आज रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सम्मान और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
धनु : आज नई योजनाएं गति पकड़ेगी, सहयोग मिलेगा और प्रेम व रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी।
मकर : आज आकस्मिक धन लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेगी।
कुंभ : आज निवेश के लिए समय अनुकूल है। खर्चे अधिक बढ़ने के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं। बुजुर्गों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।
मीन : आज कई काम एक साथ हाथ में आ सकते हैं जिससे पूरे दिन भागदौड़ बनी रहेगी। उन्नति से पैसे की स्थिति पहले से बेहतर होगी।।
#Panchang #Horoscope #Astrology #ZodiacSigns #DailyHoroscope #Rashifal