20629 बीएलओ करेंगे हरियाणा में वोटर लिस्ट का SIR, 25 लाख वोटर होंगे निशाने पर
एसआईआर प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा होगा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन

सत्य खबर हरियाणा
SIR of Voters List in Haryana : हरियाणा में मतदाता सूचियों के SIR कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस दौरान करीब 12% मतदाता निशाने पर होंगे। गुजरात में सबसे ज्यादा 13.39% जबकि उत्तर प्रदेश में 13.23% और छत्तीसगढ़ में 11.77% नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, जहां पर 11.63% और छठे स्थान पर तमिलनाडु में 11.55% की गिरावट दर्ज की गई है। केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे अधिक 16.86% मतदाता कम हुए हैं।
हरियाणा में फिलहाल करीब 2 करोड़ 6 लाख मतदाता है और इनमें से 25 लाख मतदाता निर्वाचन आयोग के निशाने पर हैं। इससे आने वाले महीनों में सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि ‘हर वोट की वैधता’ सबसे बड़ा मुद्दा बन सकती है। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआार) लागू करने का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 21 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली 22 सितंबर को जारी की जाएगी।
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि प्रदेश में करीब 25 लाख मतदाताओं को संदिग्ध श्रेणी में माना जा रहा है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह सवाल तेज हो गया है कि क्या एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में वोट कटेंगे। यही वजह है कि इस पूरे अभियान को हरियाणा का अब तक का सबसे बड़ा ‘वोटर ऑडिट’ माना जा रहा है। एसआईआर की टाइमिंग ने राजनीतिक माहौल को और ज्यादा गर्म कर दिया है। दरअसल, अक्तूबर-2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों के बाद से कांग्रेस लगातार भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाती रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एच फाइल्स’ नाम से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनावों में करीब 25 लाख वोटों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। कांग्रेस का दावा था कि मतदाता सूची में बड़े स्तर पर हेरफेर हुआ।
हरियाणा में 20,629 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करेंगे।
एसआईआर के तीसरे चरण के तहत हरियाणा के लिए अहर्ता तिथि एक जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत तैयारी और प्रशिक्षण गतिविधियां पांच जून से 14 जून, 2026 तक संचालित की जाएंगी। श्रीनिवास ने बताया कि 12 मई तक हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 2,06,63,155 है।
यही नहीं, प्रदेश कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान भी चलाया था। कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर सवाल उठाती रही है। अब जब चुनाव आयोग खुद व्यापक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है तो राजनीतिक हलकों में इसे कांग्रेस के आरोपों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि एसआईआर का उद्देश्य केवल मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है, ताकि फर्जी, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।
घर-घर पहुंचेगा बीएलओ
एसआईआर प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा होगा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन। बीएलओ हर घर तक पहुंचकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। मतदाताओं को पहचान और निवास संबंधी दस्तावेज भी दिखाने पड़ सकते हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंट्स भी सूची की जांच करेंगे और संभावित गड़बड़ियों पर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। ऐसे में बूथ स्तर पर राजनीतिक दलों की सक्रियता काफी बढ़ने वाली है।
एसआईआर का पूरा कार्यक्रम
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में एसआईआर प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। 5 जून से 14 जून तक अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रेनिंग और वोटर लिस्ट प्रिंटिंग का काम होगा। 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। 21 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 21 जुलाई से 20 अगस्त तक लोग नए नाम जोड़ने, नाम हटाने और सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। नया नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा सुधार के लिए फार्म-8 भरना होगा। दावों और आपत्तियों पर ईआरओ और एईआरओ अधिकारी सुनवाई कर फैसला लेंगे। 22 सितंबर, 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।
1. #HaryanaVoterList 2. #BLOsInHaryana 3. #VoterAwareness 4. #EmpowerHaryana 5. #HaryanaElections 6. #VoteForChange 7. #HaryanaDemocracy 8. #2.5MillionVotes 9. #HaryanaCivicEngagement 10. #ParticipateInDemocracy 11. #HaryanaVoterRegistration 12. #BLOsAtWork 13. #HaryanaVotesMatter 14. #StrengthenDemocracy 15. #HaryanaElectoralProcess 16. #VoterParticipation 17. #HaryanaYouthVote 18. #CivicResponsibility 19. #HaryanaElection2023 20. #YourVoteYourVoice