ताजा समाचारवायरलहरियाणा

तीन मेयर के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में, कुल 735 ने भरे पर्चे

उकलाना में एक नगर पार्षद चुना गया निर्विरोध

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Local Body Election : हरियाणा में स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-उपचुनाव के लिए शनिवार को नामांकन का काम खत्म हो गया। प्रत्याशियों ने कुल 735 पर्चे दाखिल किए हैं। मेयर के लिए 29, पालिका-परिषद के प्रधान के लिए 38 और सदस्य के लिए 683 नामांकन हुए हैं।

 

कहां से कितने उम्मीदवार

रेखा शर्मा के खिलाफ 16 जिलों में पुलिस को दी शिकायत, बाकी में भी तैयारी

अंबाला नगर निगम में मेयर के लिए 7 और निगम पार्षद के लिए 79 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं, पंचकूला नगर निगम में मेयर के लिए 9 और निगम पार्षद के लिए 115 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सोनीपत नगर निगम में मेयर पद के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर मेयर पद के लिए 13 और निगम पार्षद के लिए 110 उम्मीदवार मैदान में हैं। रेवाड़ी नगर परिषद के लिए प्रधान पद के लिए 7 नगर पार्षद के लिए 167 ने नामांकन दाखिल किए हैं।
धारुहेड़ा नगर पालिका के लिए प्रधान पद के लिए 12 और पार्षद के लिए 84 ने पर्चे दाखिल किए। सांपला नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 15 और पार्षद के लिए 50, उकलाना नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 4 और पार्षद पद के लिए 66 ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

एक पार्षद निर्विरोध चुना गया

उकलाना नगर पालिका के चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें भाजपा से निकिता गोयल, निर्दलीय प्रत्याशी रीमा सोनी, सोनिया बतरा गुलाटी और नीरू रानी शामिल हैं। चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा के अलावा किसी भी दल ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 7 में केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ है जिससे गोशाला के पूर्व प्रधान अभेराम मंगला का निर्विरोध चुनाव तय है। उनकी घोषणा नामांकन वापसी की तारीख के बाद की जाएगी।

अहीरवाल में खासा उत्साह

अहीरवाल क्षेत्र की नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका दोनों निकायों में चेयरमैन पद के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। जबकि पार्षद पद के लिए 265 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। खास बात यह है कि चेयरमैन पद को लेकर धारूहेड़ा में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जामिया में ABVP कार्यक्रम पर बवाल, पाकिस्तान टिप्पणी पर NSUI का बड़ा हमला
जामिया में ABVP कार्यक्रम पर बवाल, पाकिस्तान टिप्पणी पर NSUI का बड़ा हमला

आज अवकाश कल होगी जांच

स्थानीय निकाय चुनाव प्रक्रिया में आज अवकाश का दिन है। अब तक भरे गए सभी नामांकन पत्रों की सोमवार को जांच की जाएगी और इसके बाद मंगलवार को नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। मंगलवार शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 8 मई को शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा और 10 मई को मतदान होगा तथा 13 मई को मतगणना करवाई जाएगी।

कौन-कौन मैदान में

मुख्य रूप से हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा मैदान में है। कुछ सीटों पर इनेलो और आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच रह सकता है।

अब शुरू होगा चुनावी शोरगुल

दिल्ली पुलिस पहुंची आवास पर, संदीप पाठक सूटकेस लेकर भागते नजर आए
दिल्ली पुलिस पहुंची आवास पर, संदीप पाठक सूटकेस लेकर भागते नजर आए

हालांकि कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है लेकिन निर्दलीय उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार मंगलवार को चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद शुरू हो पाएगा।

 

1. #MayoralElections
2. #UklanaCouncil
3. #CandidateShowcase
4. #Election2023
5. #LocalGovernance
6. #DemocracyInAction
7. #CivicEngagement
8. #PoliticalParticipation
9. #VoteForChange
10. #CommunityLeadership

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button