ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बना, हरियाणा में अगले 3 दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा से लू का दौर खत्म, अब औसतन 38 से ऊपर नहीं होगा तापमान

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। प्रदेश में कल कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट भी आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में अभी बने रहेंगे अनुराग रस्तोगी, दूसरा कार्यकाल विस्तार निश्चित

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा में 24 से 26 जून और 29 जून को कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार की हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसूनी गतिविधियों के चलते 24 जून को दक्षिण-पूर्वी हरियाणा में बरिश ज्यादा हो सकती है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में भी बारिश की संभावना है। 25 जून को पूरे प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां सबसे अधिक सक्रिय रहेंगी। इससे कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होगी।

IMD ने हरियाणा में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के लिए जारी येलो अलर्ट को शुक्रवार तक बढ़ा दिया है। इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है। वीकेंड के लिए कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान गुरुवार से 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हरियाणा अभी प्री-मानसून तूफान और दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने के बीच के बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 26 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से अगले तीन दिनों में 26 जून तक हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 27 व 28 जून के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मंगलवार को सिरसा के डबवाली, गुरुग्राम, नूंह और नारनौल में धूल भरी आंधी चली। इसके अलावा रेवाड़ी, गुरुग्राम, रोहतक और भिवानी में तेज बारिश हुई।

करनाल में रिश्तों का खून : भाई ने भाई और पोते ने दादा का किया कत्ल

मौसम विभाग की तरफ से आज 24 जून को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटों में हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रोहतक में कल दिन में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई लेकिन इसके बावजूद रोहतक का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के नारनौल में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। नारनौल में दिन के समय 6.5 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। प्रदेश के अंबाला में अधिकतम तापमान 38.8, हिसार और चरखी दादरी में 37.9, करनाल में 38.6, भिवानी में 38.0, गुरुग्राम में 39.0, फतेहाबाद में 36.4, झज्जर में 38.2, जींद में 36.9, कैथल में 36.0, नूंह में 39.4, पलवल में 39.5, रेवाड़ी में 37.1, सिरसा में 37.8, सोनीपत में 38.7, यमुनानगर में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी और यह सामान्य से नीचे चला जाएगा।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

लाडो लक्ष्मी योजना के सत्यापन में देरी पड़ी महंगी, 9 ग्राम सचिव सस्पेंड

प्रदेश में रात के तापमान में पहले दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। प्रदेश के सोनीपत में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम रहा। प्रदेश के फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। अंबाला में न्यूनतम तापमान 27.5, हिसार और करनाल में 24.9, नारनौल में 24.5, रोहतक में 26.8, भिवानी में 25.5, सिरसा में 28.2, चरखी दादरी में 25.8, फरीदाबाद में 28.4, फतेहाबाद में 25.6, गुरुग्राम में 23.3, झज्जर में 24.8, जींद में 25.1, कैथल में 24.5, नूंह में 27.8, पलवल में 25.8 और यमुनानगर में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा में अधिकतम तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।

#CyclonicCirculation #PunjabWeather #HaryanaRain #WeatherUpdate #MonsoonForecast #RainAlert #Meteorology #ClimateChange #WeatherNews #StormWatch #WeatherForecast #RainyDays #NatureEvents #SevereWeather #WeatherPatterns #AtmosphericConditions #Precipitation #WeatherReport #ClimateAction #WeatherEnthusiasts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button